फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Farmers going to ask questions to former CM Manohar Lal detained

Hisar: पूर्व सीएम मनोहर लाल से सवाल पूछने जा रहे किसानों को हिरासत में लिया, थाने में बैठाकर रखा

Wed, 10 Apr 2024 06:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूराे, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूराे, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 06:35 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में पूर्व सीएम मनोहर लाल से सवाल पूछने जा रहे किसानों को हिरासत में लिया गया। किसानों को कई घंटे सदर थाने में हिरासत में रखा गया।

विज्ञापन
Hisar: Farmers going to ask questions to former CM Manohar Lal detained
किसानों को हिरासत में लिए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गांव कैमरी में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सवाल पूछने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों को पुलिस ने कई घंटे तक सदर थाना में हिरासत में रखा। एसकेएम के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि भाजपा-जजपा के हर एक नेता से सवाल जवाब किए जाएंगे।

विज्ञापन


जब किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली सवाल करने जा रहे थे तब रास्ते में कील ठोंक दी गई थी। पत्थरों के बैरिकेड्स लगाकर रोड के साइडों में गहरे गडढ़े खोद दिए थे। किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम मनोहरलाल की गांव कैमरी गांव में आयोजित रैली की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने रैली स्थल से काफी पहले ही रोक लिया। शमशेर सिंह नंबरदार, दिलबाग सिंह हुड्डा, सोमबीर पिलानिया, राजीव मलिक, सूबे सिंह बूरा, रमेश मिरकां, विजय जागलान, सतपाल शर्मा, शमशेर लाडवा, रोशन लाल, अमर सिंह श्योराण, दिलबाग अहलावत, हवा सिंह हिन्दवान, नरेंद्र लाडवा, मास्टर सेवा सिंह, श्यामलाल सहित अन्य किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को बस में बैठा कर सदर थाने ले जाया गया। किसानों ने कहा कि हम पूर्व सीएम मनोहरलाल से पूछना चाहते हैं कि साढ़े 9 साल में उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया?


रोजगार का झूठा वादा भाजपा ने किया लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया? दिल्ली में पहलवान बेटियों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया? कोच के साथ छेड़छाड़ करने वाले खेल मंत्री पर मेहरबानी क्यों? रैली स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed