Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar depot of the Roadways will receive 37 buses

Hisar News: रोडवेज के हिसार डिपो को मिलेंगी 37 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hisar depot of the Roadways will receive 37 buses
हिसार। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई स्टैंडर्ड नॉन एसी डीजल बसें शामिल की जाएंगी। इसके तहत हिसार डिपो को 37 बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के 22 डिपो में होने वाले इस आवंटन में भिवानी को सबसे अधिक 40 बसें मिलेंगी। परिवहन निदेशालय ने अशोक लेलैंड कंपनी को डिपोवार बसों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल हिसार और हांसी डिपो से 256 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें 21 वातानुकूलित बसें भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है।
कंपनी को दिए आपूर्ति के निर्देश
परिवहन विभाग ने कंपनी को संबंधित डिपो के आवंटन और आपूर्ति आदेश के अनुसार बसें उपलब्ध कराने को कहा है। इसके लिए कंपनी को रोडवेज के संबंधित महाप्रबंधकों के साथ समन्वय करना होगा। सभी डिपो के महाप्रबंधकों को भी बसों की प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नई बसों से सुधरेगी परिवहन व्यवस्था
नई बसों के शामिल होने से प्रदेश में परिवहन व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी राजकुमार चौहान लंबे समय से बेड़े में बसों की संख्या दोगुनी करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा आवंटन मांग के मुकाबले कम है। हालांकि, इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मुख्यालय से बसों की खरीद का आदेश जारी हुआ है। कंपनी से चेचिस मिलने के बाद उनकी बॉडी तैयार की जाएगी। इसके बाद बसें डिपो में पहुंचेंगी। इस प्रक्रिया में करीब एक माह लगने की उम्मीद है। बसें मिलने पर मांग और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर नए मार्गों पर भी संचालन की योजना बनाई जाएगी।
-- प्रीतम सिवाच, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article