फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar: Cross case registered in case of clash between farmer leader and toll workers

किसान नेता और टोल कर्मियों में झड़प मामला: हिसार-सिरसा के 5 टोल प्लाजा किसानों ने फ्री कराए, आज लेंगे फैसला

Wed, 14 Dec 2022 01:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 01:02 AM IST
सार

लांधड़ी-चिकनवास टोल पर किसान नेता पर हुए हमले का विरोध किया गया। एसडीएम के साथ तीन दौर की बातचीत हुई, लकिन समाधान नहीं निकला। किसानों ने पांच में से तीन टोल खाली किए, दो टोल अभी फ्री हैं। 

विज्ञापन
Hisar: Cross case registered in case of clash between farmer leader and toll workers
टोल पर इकट्ठा हुए किसान। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के हिसार में लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर सोमवार को किसान नेता पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को किसानों ने हिसार के तीन तथा सिरसा जिले के दो टोल पर धरना देते हुए टोल फ्री करा दिया। किसान अपनी छह मांगों को लेकर दिनभर धरने पर रहे। एसडीएम, डीएसपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी तथा किसान संगठनों के साथ तीन दौर की बातचीत हुई, जिसमें सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन


किसानों के साथ चौथे दौर की बातचीत बुधवार दोपहर 12 बजे होगी। किसानों ने मंगलवार शाम 5 बजे सिरसा के दोनों टोल तथा हिसार के रामायण टोल को खाली कर दिया। लांधड़ी और चौधरीवास टोल पर किसान डेरा डाले हुए हैं, ये दोनों टोल फ्री चल रहे हैं। 
विज्ञापन

रामायण टोल
विज्ञापन
विज्ञापन


पगड़ी संभाल जट्टा समिति के प्रदेश महासचिव संदीप सिवाच की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के कई गांवों के किसान लांधड़ी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। किसान ब्लाक अध्यक्ष केडी अग्रोहा के नेतृत्व में धरने पर बैठे। किसानों ने रामायण टोल, चौधरीवास टोल पर धरना देते हुए इसे फ्री करा दिया। सिरसा के भावादीन तथा खुईंयावाला टोल को भी फ्री किया। दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार, डीएसपी रोहताश, थाना प्रभारी प्रताप सिंह की कमेटी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत का न्योता दिया। टोल कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच तीन दौर की बैठक हुई, जिसमें फैसला नहीं हो सका। अब चौथे दौर की बातचीत बुधवार दोपहर 12 बजे होगी। किसान संगठनों ने कहा कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेशभर के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेंगे। पूरे हरियाणा में आंदोलन को विस्तार देंगे। 

पांच टोल पर एक दिन में 53 लाख का नुकसान 
एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन टोल बंद रहने से करीब 53 लाख रुपये का नुकसान होता है। लांधडी टोल पर 14 लाख, भावादीन टोल पर 8 लाख, खुइंयावाला टोल पर 4 लाख, रामायण टोल पर 15 लाख, चौधरीवास टोल पर 12 लाख का प्रतिदिन का नुकसान है। एनएचएआई के अधिकारियों ने घटना की सीसीटीवी की फुटेज डीसी को सौंपी। डीसी को शिकायत भी प्रति भी सौंपी।

दोनों अस्पताल में भर्ती 
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किसान नेता संदीप धीरणवास तथा टोल कर्मी जसबीर दोनों की हालत ठीक है। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने कहा कि किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं। 


क्रॉस केस दर्ज हुए 
टोल कर्मी जसबीर की शिकायत पर संदीप धीरणवास व 50 अन्य लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, रास्ता रोकने की धाराओं में केस दर्ज किया है। संदीप धीरणवास की शिकायत पर टोल कर्मी जसबीर पर इन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

किसानों की मांगें
1 - टोल मैनेजर सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो
2 - टोल पर असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी कैंटीन का ठेका रद्द किया जाए
3 - सारे टोल स्टाफ का तबादला किया जाए 
4 - सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सौंपी जाए
5 - टोल के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को टोल मुक्त करें
6 - अन्य टोल कमेटी के सदस्यों को भी बातचीत में शामिल किया जाए 

यह था मामला
सोमवार को किसान नेता संदीप धीरणवास की गाड़ी लांधडी टोल से गुजर रही थी। इस दौरान टोल कर्मियों से विवाद हो गया। संदीप ने टोल कर्मियों पर डंडों से जानलेवा हमले का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed