{"_id":"68fa6f7dcd8c591e0f02c726","slug":"hisar-court-rejected-jyoti-bail-plea-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: अभी जेल में ही रहेगी ज्योति, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पांच माह से जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: अभी जेल में ही रहेगी ज्योति, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पांच माह से जेल में है बंद
Thu, 23 Oct 2025 11:40 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:40 PM IST
सार
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका वीरवार को जिला न्यायालय ने खारिज कर दी। ज्योति मल्होत्रा करीब पांच महीने से हिसार जेल में बंद है।
विज्ञापन
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका वीरवार को जिला न्यायालय ने खारिज कर दी। 17 अक्तूबर को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने जमानत पर फैसला 23 अक्तूबर के लिए सुरक्षित रख लिया था।
ज्योति मल्होत्रा करीब पांच महीने से हिसार जेल में बंद है। हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। ज्योति के वकील ने बताया कि पुलिस ने चार्जशीट में एक भी साक्ष्य पेश नहीं किया है। हमने इसे ही आधार बनाकर जमानत याचिका लगाई थी। पुलिस ने जो सीक्रेट एक्ट और देशद्रोह जैसी धाराएं लगाई हैं, उनका कोई आधार ही नहीं है।