फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar cold in Haryana, tempreature 2.2

हिसार प्रदेश में सबसे ठंडा, तापमान 2.2 डिग्री

Sun, 27 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hisar cold in Haryana, tempreature  2.2
पेड़ की ओट में ढलता सूर्य। - फोटो : Hisar
हिसार। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं के चलते लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

नारनौल का रात्रि तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वही, अगर दिन के तापमान की बात करें तो अंबाला का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिन का तापमान सबसे अधिक 5.6 डिग्री सेल्सियस भिवानी का रहा।
विज्ञापन

आज रात्रि तापमान में बढ़ोतरी, कल से फिर पाला पड़ने की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 27 दिसंबर को हवा में बदलाव होने की संभावना है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने से बीचबीच में बादलवाई व मौसम परिवर्तनशील रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 दिसंबर से फिर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से 31 दिसंबर तक मौसम साफ व खुश्क रहने और ठंडी हवाएं चलने से प्रदेश में रात्रि तापमान में गिरावट व कहीं-कहीं पाला जमने की संभावना है। इस दौरान (28 से 31 दिसंबर) वातावरण में नमी की अधिकता के कारण अलसुबह व देर रात्रि के समय धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 16.6 5.3
भिवानी 21.3 5.6
हिसार 20.6 2.2
करनाल 18.0 4.0
नारनौल 24.0 3.0
रोहतक 17.8 4.0
सिरसा 19.1 4.1
कुरुक्षेत्र 17.4 4.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed