फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar breath was caught in train accident

ट्रेन हादसे से हिसार में अटकी रहीं सांसें

Tue, 27 May 2014 12:10 AM IST
hisar
hisar Updated Tue, 27 May 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hisar breath was caught in train accident
हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई गोरखधाम एक्सप्रेस के फिरोजाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से यहां भी लोगों की सांसें अटकी रहीं। गोरखधाम एक्सप्रेस शहर से 151 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। हिसार से ही सिरसा निवासी हनुमान भी इसमें सवार हुआ था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। अपनों के बारे में जानकारी लेने के लिए सोमवार को दिन भर रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ने पूछताछ कार्यालय में बैठकर अपनी देखरेख में लोगों को जानकारी देने का काम शुरू किया। हादसे में सिरसा निवासी हनुमान सिंह की मौत की जानकारी मिली। हनुमान सिंह के बारे में रेलवे इससे अधिक जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


 केवल इतना पता चल पाया कि वह हिसार से गोरखपुर जा रहा था। रविवार शाम 4:25 बजे गोरखधाम एक्सप्रेस 151 मुसाफिरों के साथ रवाना हुई थी। इसमें 85 लोगों ने सीट आरक्षित करा रखी थी। इसके अलावा 66 लोग सामान्य श्रेणी में सफर कर रहे थे। इस एक्सप्रेस में कुल 24 डिब्बे होते हैं। इसमें पांच डिब्बे एसी कोच के होते हैं। इसके अलावा आठ स्लीपर, नौ जनरल और दो कोच एसएलआर के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरखपुर जा रहा परिवार सकुशल
शहर के विद्या नगर निवासी सुनील कुमार का परिवार गोरखधाम ट्रेन से गोरखपुर जा रहा था। करीब एक महीना पहले सुनील की सास संतोष उनके घर हिसार आई थी। रविवार शाम को रेखा अपनी मां संतोष, बेटी सैजल और खुशी के साथ काठमांडू जा रही थी। पूरा परिवार इसी ट्रेन से गोरखपुर तक जा रहा था।

गोरखपुर से रेखा का भाई दीपक उन सभी को अपने साथ काठमांडू लेकर जाने वाला था। बीच रास्ते में हादसे की सूचना मिलने पर पूरा परिवार होश खो बैठा। सुनील ने बताया कि सुबह सवा दस बजे उसने रेखा से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उसने सभी के सकुशल होने की जानकारी दी थी। 10:50 बजे रेखा ने सुनील को किसी दूसरे के फोन से हादसे के बारे जानकारी दी।

 रेखा ने कहा कि वह सभी ठीक हैं और किसी को चोट नहीं आई। इस परिवार के लिए कोच ए वन शुभ रहा। परिवार के चार सदस्यों की ट्रेन में बुकिंग करवाई गई। इस दौरान दो टिकट ए वन कोच में मिले और दो टिकट एच वन में। सोमवार सुबह उठने के बाद एच वन डिब्बे में बैठी रेखा और सैजल ए वन डिब्बे में चली गई। हादसे के दौरान पूरा परिवार ए वन कोच में बैठा था।


वापस आने वाली ट्रेन के बारे अभी कोई जानकारी नहीं: एआरओ
क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ने सोमवार देर शाम बताया कि अभी रेलवे की ओर से मंगलवार को वापस आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed