{"_id":"69a1f90725fd0c15ca04a3be","slug":"hisar-bar-requested-approval-for-multi-level-parking-and-additional-floors-for-new-chambers-justice-alka-sarin-of-the-high-court-inspected-hisar-court-hisar-news-c-21-hsr1020-820025-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार बार ने मल्टीलेवल पार्किंग, नए चैंबरों के अतिरिक्त फ्लोर की मंजूरी की लगाई गुहार, हाईकोर्ट की जस्टिस अलका सरीन ने किया हिसार न्यायालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार बार ने मल्टीलेवल पार्किंग, नए चैंबरों के अतिरिक्त फ्लोर की मंजूरी की लगाई गुहार, हाईकोर्ट की जस्टिस अलका सरीन ने किया हिसार न्यायालय का निरीक्षण
विज्ञापन
हिसार। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस अलका सरीन ने शुक्रवार को हिसार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय की कार्यप्रणाली, आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप बूरा और सचिव समीर भाटिया ने न्यायमूर्ति के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इस दाैरान मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट को शीघ्र स्वीकृति देने, 85 नए अधिवक्ता चैंबरों के निर्माण की मंजूरी, बार रूम के विस्तार एवं आधुनिकीकरण व न्यायालय परिसर स्थित पुलिस चौकी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी।
बार की ओर से राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग हरियाणा, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) व हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) की रीजनल बेंच हिसार में स्थापित करने की मांग की गई। न्यायाधीश अलका सरीन ने सभी मांगों और सुझावों पर सकारात्मक विचार करने व उचित स्तर पर समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार उपप्रधान विकास पूनिया, सह सचिव सुनील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनील सहदेव आदि माैजूद रहे।