फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Bar Association Decided Not to Defend those who commit black marketing During Corona

हिसार: कोरोना में कालाबाजारी करने वालों की पैरवी नहीं करेंगे वकील, बार एसोसिएशन का फैसला 

Mon, 03 May 2021 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 May 2021 12:51 PM IST
सार

कोरोना महामारी में सहयोग के लिए जिला बार एसोसिएशन की तरफ से जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर बार रूम को जरूरत पड़ने पर कोविड सेंटर बनाए जाने का ऑफर भी दिया है। 

विज्ञापन
Hisar Bar Association Decided Not to Defend those who commit black marketing During Corona
हिसार बार एसोसिएशन ने लिया कालाबाजारी करने वालों की पैरवी न करने का फैसला। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना महामारी में दवाओं आदि की कालाबाजारी में लगे लोगों की पैरवी कोई वकील नहीं करेगा। यह फैसला हिसार बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक में लिया गया। एसोसिएशन ने ऐसे लोगों को दानव की संज्ञा दी। बैठक में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों को स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने वाले बार के सदस्य एडवोकेट कुमार मुकेश व आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश वर्मा का आभार जताया। 

विज्ञापन


बैठक में कोरोना काल में कालाबाजारी करने वाले लोगों की बार एसोसिएशन के किसी सदस्य द्वारा कोई पैरवी नहीं किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में बार सदस्य एडवोकेट पीएस बिश्नोई और सुरेंद्र सैनी की रविवार को कोरोना से अकस्मात मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन



वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार के अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि पिछले कई दिनों से रेमडेसिवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी को लेकर समाज मे अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। एडवोकेट बिश्नोई ने प्रशासन से इस गिरोह की तह तक जाने की अपील की है। जिला बार एसोसिएशन हिसार का कोई सदस्य अदालत में ऐसे लोगों की पैरवी नहीं करेगा। साथ ही कोरोना महामारी में सहयोग के लिए जिला बार एसोसिएशन की तरफ से जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर बार रूम को जरूरत पड़ने पर कोविड सेंटर बनाए जाने का ऑफर भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार के वरिष्ठ सदस्यों के सुझाव पर यह ऑफर भी दिया गया कि वकीलों के चैंबर भी इसके लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बार के सचिव एडवोकेट संदीप बूरा ने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से कोई जिम्मेदारी बार एसोसिएशन की लगाई जाती है तो उसे बार सदस्यों के सहयोग से हर सम्भव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में बार के उपप्रधान एडवोकेट राजेश यादव, सह सचिव पीयूष तापड़िया व कोषाध्यक्ष सीता राम भाटी भी जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed