{"_id":"57fe838f06591a41de3172eee5902d21","slug":"hisar-asi-satyveer-will-get-police-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई सत्यबीर जांगड़ा को पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई सत्यबीर जांगड़ा को पुलिस पदक
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर सीआईडी हरियाणा की हिसार इकाई के सब इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह जांगड़ा को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति प्रतिष्ठित पुलिस मेडल प्रदान किया जा रहा है।
इसके लिए प्रदेश भर के 14 पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है। सीआईडी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने उन्हेें इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी है और भविष्य में भी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
अंबाला और झज्जर में बतौर सीआईडी जिला प्रभारी तथा हिसार और सिरसा में जासूस विरोधी दस्ते के इंचार्ज रह चुके सत्यबीर सिंह जांगड़ा अब तक की पुलिस सेवा में 85 प्रशंसा पत्र नकद इनाम के साथ प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
मूलत: भिवानी जिले के गांव चंदावास निवासी स्नातक जांगड़ा 21 साल की उम्र में पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे। उनका कहना है कि वह हमेशा अपनी ड्यूटी के लिए निष्ठा, लगन और ईमानदारी के बल पर आगे बढ़े हैं। वह सम्मान के लिए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग को श्रेय देते हैं।