{"_id":"600735da8ebc3e32c276df05","slug":"hisar-air-taxi-booked-by-phone-after-two-days-sechdule-will-upload-on-website-hisar-news-rtk59164939","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर टैक्सी की फोन पर हो रही बुकिंग, दो दिन बाद वेबसाइट पर जारी होगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर टैक्सी की फोन पर हो रही बुकिंग, दो दिन बाद वेबसाइट पर जारी होगा शेड्यूल
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ से पहुंची एयरटैक्सी। ...फाइल फोटो
- फोटो : Hisar
एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए एयर टैक्सी का सफर जारी है। मंगलवार को भी दो यात्रियों के साथ एयर टैक्सी ने चंडीगढ़ से हिसार के लिए उड़ान भरी। इसके बाद एयर टैक्सी हिसार से अन्य यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए वापस रवाना हुई।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अभी फ्लाइट का समय निर्धारित नहीं है, लेकिन फोन पर बुकिंग के साथ एयर टैक्सी उड़ान भर रही है और ये उड़ान लगातार जारी रहेंगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि धुंध और खराब मौसम के कारण इसका समय निर्धारित नहीं किया गया है। फिलहाल एयर टैक्सी चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजे और हिसार से दोपहर बाद करीब सवा एक बजे जा रही है।
वहीं, आम लोगों को एयर टैक्सी की बुकिंग के लिए दो दिन का और इंतजार करना होगा। शुक्रवार तक कंपनी द्वारा एयर टैक्सी डॉट इन वेबसाइट पर बुकिंग शुरू की जा सकती है। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। फिलहाल वेबसाइट पर बुकिंग नहीं हो रही है। बता दें कि 14 जनवरी को चंडीगढ़ से हिसार के लिए पहली एयर टैक्सी की शुरुआत की गई थी। इस एयर टैक्सी में पायलट समेत चार व्यक्ति यात्रा कर सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ का किराया 1755 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
मौसम आ रहा आड़े, देहरादून के लिए फरवरी में चलेगी एयर टैक्सी
हिसार से चंडीगढ़ के अलावा हिसार से देहरादून व धर्मशाला के लिए एयर टैक्सी अभी नहीं चल पाएगी। खराब मौसम इसमें आड़े आ रहा है। खराब मौसम के कारण देहरादून और धर्मशाला के लिए एयर टैक्सी चलाने की योजना फिलहाल के लिए स्थगित की गई है। बता दें कि 18 जनवरी से ही हिसार से देहरादून के लिए एयर टैक्सी चलाई जानी थी। एयर टैक्सी के विभिन्न स्थानों पर संचालन के लिए अभी मौसम खुलने का इंतजार है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, देहरादून के लिए एयर टैक्सी फरवरी में चलाई जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह मौसम पर निर्भर करेगा।