फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar administration dug up Airport road late at night villagers of talwandi rana protest

Hisar: प्रशासन ने देर रात खुदवाई एयरपोर्ट रोड, ग्रामीणों ने जताया विरोध, अब बनाएंगे आगे की रणनीति

Fri, 10 Feb 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:22 AM IST
सार

एयरपोर्ट से गुजर रहे मार्ग को बंद करने पहुंचे अधिकारियों का तलवंडी राणा सहित आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध किया था। इसके बाद बुधवार से एयरपोर्ट चौक के पास धरना शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
Hisar administration dug up Airport road late at night villagers of talwandi rana protest
नाराज ग्रामीणों ने जताया रोष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार में गुरुवार को दिनभर ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने देर रात एयरपोर्ट सड़क को खोद दिया ताकि एयरपोर्ट की चहारदीवारी का काम पूरा किया जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर कुछ ही ग्रामीण मौजूद थे, जो प्रशासन की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके। शुक्रवार सुबह धरना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति के मुताबिक धरना स्थल पर ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तैयार की। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने सिरसा दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया हालांकि पांच मिनट में ही पुलिस ने जाम को खुलवा दिया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से गुजर रहे मार्ग को बंद करने पहुंचे अधिकारियों का तलवंडी राणा सहित आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध किया था। इसके बाद बुधवार से एयरपोर्ट चौक के पास धरना शुरू कर दिया गया था। प्रशासन ने ग्रामीणों को गुरुवार सुबह सड़क मार्ग को बंद करने का अल्टीमेटम दिया था मगर धरना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए दिन में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन देर रात प्रशासन ने सड़क मार्ग को खोद दिया ताकि इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed