{"_id":"657dd8e0ffb4713ec60540d0","slug":"hisar-21-year-old-lieutenant-akshat-died-in-a-road-accident-in-jalandhar-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: जालंधर में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट अक्षत की मौत, छह महीने पहले हुए थे सेना में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: जालंधर में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट अक्षत की मौत, छह महीने पहले हुए थे सेना में भर्ती
Sat, 16 Dec 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:35 PM IST
सार
अक्षत स्वामी छह महीने पहले सेना में भर्ती हुए थे। देर रात को शव हिसार सैनिक छावनी में पहुंचा है। रविवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
पंजाब के जालंधर में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में शहर की गवर्नमेंट कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट अक्षत स्वामी की मौत हो गई। देर रात को उनका शव सैनिक छावनी में पहुंचा। रविवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
नगर निगम पार्षद जयप्रकाश ने बताया कि मिर्जापुर रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश स्वामी और सोनी स्वामी के इकलौते बेटे थे अक्षत स्वामी। करीब 6 माह पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। उनकी जालंधर 18 सिख बटालियन में तैनाती थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रकाश स्वामी पहले विदेश रहते थे। कुछ समय पहले ही वह यहां आए हैं। बेटे की नियुक्ति के बाद से काफी खुश थे। दोपहर को हादसे का पता चलने पर उनके परिवार के साथ जालंधर पहुंचे। अक्षत स्वामी अविवाहित थे।
विज्ञापन