फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hindu organizations took out a protest march, raised slogans against Pakistan and terrorism

Hisar News: हिंदू संगठनों ने निकाला रोष मार्च, पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ लगाए नारे

Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations took out a protest march, raised slogans against Pakistan and terrorism
हांसी बड़सी गेट पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला जलाते हुए स्वामी दर्शनगिरी महाराज, कृष्ण गुर्जर
हांसी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत से नाराज शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर शनिवार को रोष मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। बड़सी गेट के पास पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला जलाया।
विज्ञापन


विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक से बड़सी गेट तक रोष मार्च निकाला। पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हिंदू संगठनों के लोग बड़सी गेट पहुंचे। स्वामी दर्शनगिरी महाराज ने कहा कि अब हिंदुओं को खुद की सुरक्षा करनी होगी। अगर पहलगाम में मारे गए हिंदुओं के पास लाइसेंसी हथियार होते तो आतंकवादी नहीं बचते।
विज्ञापन

जगदीश भाटिया ने कहा कि इस बार आतंकवादियों को कड़ी सजा देने का समय आ गया है। सरकार भारत की तरफ आंख उठा कर देखने वाले आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर दे। जिला परिषद के पार्षद स्वामी दर्शनगिरी महाराज, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, भाजपा नेता जगदीश भाटिया, राजकुमार मनचंदा, कमल किशोर शास्त्री, विनोद जुनेजा खत्री, भुपेंद्र राठौड़, राजेश भड़ाना, महासिंह, प्रमोद, अनूप गुर्जर, सत्यवान, नरेश यादव, राहुल खुराना, विपिन हिंदूस्तानी, सुरेश ठकराल, संजय सिद्धड़, सतबीर वर्मा, विपिन बाबा, मनोज जुनेजा व अन्य उपस्थित रहे। रोष मार्च के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। इस मामले में सोमवार को हिंदू संगठन एसडीएम को ज्ञापन भी सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed