फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hindu Mahasabha, said rape girls jeans-top and mobile responsible for events

हिंदू महासभा ने कहा, रेप की घटनाओं के लिए लड़कियों के जींस-टॉप और मोबाइल जिम्मेदार

Sat, 25 Oct 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 25 Oct 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में हिंदू महासभा के अध्यक्ष रमेश पानू ने कहा कि रेप की घटनाओं के लिए लड़कियां खुद दोषी हैं। लड़कियों के जींस व स्कर्ट पर प्रतिबंध लगना चाहिए। लड़कियों के मोबाइल रखने पर भी प्रतिबंध हो।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पानू ने शनिवार को मॉडल टाउन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर चिंता प्रकट की और कहा कि रेप की घटनाओं के लिए लड़कियां खुद दोषी हैं,  वे ऐसे वस्त्र पहनती हैं, जो कि लोगों को आकर्षित करते हैं,
विज्ञापन


उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि लड़कियों को जींस, स्कर्ट पहनने पर रोक और मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगना चाहिए, इस पर अंकुश लगने से रेप की घटनाओं में कमी आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदु महासभा एक लाख सैनिकों की भर्ती करेगी। करीब 40 हजार नए हिंदू सैनिक भर्ती किए जा चुके हैं। जिसके चलते संगठन का विस्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

हिंदू समाज में जात-पात दरकिनार करके हिंदू को जात मानते हुए इंटरकास्ट मैरिज पर जोर दें। उन्होंने खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे इस मुहिम काो बढ़ाने के लिए आगे आएं।


बैठक में हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंधु, डॉ. रामकुमार शर्मा, जगदीश बागड़ी, कृष्ण वाल्मीकि, देवेंद्र कौशिक, नरेश सोनी, कृष्ण सिहाग, डॉ. रतनलाल वशिष्ठ, रामप्रवेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed