फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, raily hisar, kuldeep bisnoi, Hisar

सालासर में धोक लगाने के बाद शुरू की नई पारी

Sat, 30 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 30 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
hindi story, raily hisar, kuldeep bisnoi, Hisar
कुलदीप - फोटो : Bureau
हजकां का कांग्रेस में विलय करने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने सालासर पहुंचकर मत्था टेेका। सुबह आदमपुर पहुंचकर पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की समाधि पर नमन करने के बाद नए राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में जाने को घर वापसी मानते हुए गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होकर नए राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जन भावना के अनुसार कांग्रेस में वापसी का फैसला लिया। अब हम कांग्रेस में रहकर प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई को जारी रखेंगे। सब मिलकर  कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


वीरवार को दिल्ली में हजकां का कांग्रेस में विलय हुआ था। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई दिल्ली से सीधे राजस्थान में सालासर धाम पहुंचे। सुबह मत्था टेकने के बाद आदमपुर के लिए रवाना हुए। आदमपुर में पूर्व स्व. चौ. भजनलाल की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, ढोल नगाड़ों, रंग-गुलाल उड़ाकर उनके फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से ही छह अक्तूबर की रैली का न्यौता देना शुरू करो
कुलदीप बिश्नोई ने सेक्टर 15 स्थित आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि छह अक्तूबर को चौ. भजनलाल की जयंती के अवसर पर आदमपुर में प्रदेशस्तरीय रैली करेंगे, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे। आज से ही इस रैली के लिए लोगों को न्योता देना शुरू कर दें।


यह रहे मौजूद

पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, कमल सिंह, रणधीर पनिहार, सुरेंद्र परमार, रविंद्र मक्कड़, भूपेंद्र गंगवा, राजेश चेयरमैन, निहाल सिंह मताना, बहादुरचंद शर्मा, शांतुनु सिंह कट्टी, बृजलाल बहबलपुरिया, गुलजार काहलो, मानसिंह चेयरमैन, जयवीर गिल, सहदेव कालीरावणा, सुभाष देहड़ु, फूल कुमार, पंकज दिवान, सुमन शर्मा, रविंद्र बहार, देवेंद्र सैनी, रामनिवास राड़ा, महावीर प्रसाद गावड़िया, महावीर पूनिया, कैलाश मंडावरिया, रत्न सिंह चेयरमैन, राजाराम खिचड़, विनोद एलावादी, राजकुमार सारसर, दलबीर सलेमगढ़, महेश शर्मा, ओमप्रकाश बजाज, इंद्रोश गुर्जर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed