फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, huda sectors hisar, EO sumit kuma hisar, Hisar

ईओ बोले, संभालो सेक्टर, जेई दिखाएंगे एरिया बाउंड्री

Wed, 27 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Wed, 27 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
hindi story, huda sectors hisar, EO sumit kuma hisar, Hisar
नगर निगम - फोटो : desk
सेक्टरवासी और हुडा कर्मचारियों के विरोध के बीच हुडा ने अपने 15 सेक्टर नगर निगम को सौंपने की पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक में हैंडओवर और टेकओवर करने का खाका तैयार किया गया। सरकार की समय सीमा 30 अप्रैल से पहले सेक्टर निगम को हैंड ओवर कर दिये जाएंगे। इससे पहले कागजी कार्रवाई को दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। हुडा सेक्टरों को नगर निगम के हैंडओवर किए जाने के मामले को लेकर हुडा के इस्टेट ऑफिसर सुमित कुमार की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों व पालिका अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई। इस्टेट ऑफिसर ने कहा कि सरकार के आदेश अनुसार अब ये सेक्टर निगम को संभालने है।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जहां कोई आपत्ति है हुडा कार्यालय के अधिकारी से तालमेल बनाकर समझ सकते हैं। हुडा के जेई, एसडीओ व एक्सईएन फील्ड में जाकर हुडा के अधीन एरिया दिखाएंगे। कहां तक हुडा की बाउंडरी है वे जेई मौके पर दिखाएंगे और वहीं नक्शा सौंपेंगे। हुडा कार्यालय में देर शाम को हुई मीटिंग में फतेहाबाद मार्केट कमेटी, टोहाना नगर पालिका, बरवाला, हांसी, उकलाना व नारनौंद के अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि करनाल के सेक्टर नगर निगम को सौंप दिये गए हैं। वहीं प्रदेश में सेक्टरों को सौंपने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। सेक्टरवासी इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे तो जनता हो जाएगी परेशान
हुडा अधिकारी के समक्ष नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर को तो हैंडओवर कर दिया जाएगा मगर एकदम निगम कैसे संभालेगा। क्या टेक्निकल स्टाफ तुरंत प्रभाव से निगम के हैंडओवर होगा। इस पर ईओ ने कहा कि कल ही टेक्निकल स्टाफ की लिस्ट निगम को सौंप दी जाएगी। कितना स्टाफ निगम के अंडर जाएगा वो पूरी लिस्ट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी निगम के अंडर ही काम करेंगे। आम जन को परेशानी हो ऐसा कोई काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के पास दो दिन का समय है। वे नक्शे व बाउंडरी, सड़कें, सीवरेज, लाइटें तथा अन्य चीजें ऑन रिकॉर्ड समझ लें इसके बाद पूरी प्रक्रिया निगम को संभालनी होगी।


निगम को दो दिन का समय दिया है। उनकी कुछ क्यूरी थी, जिन्हें दूर कर दिया गया है। टेक्निकल स्टाफ से संबंधित क्यूरी भी दूर कर दी गई है। कितना क्या एरिया निगम में जाएगा उन्हें मीटिंग में बताया गया है। बुधवार को उनका टेक्निकल स्टाफ व हमारा टेक्निकल स्टाफ टाइअप कर लेगा उन्हें फील्ड में जाकर एरिया दिखा दिया जाएगा।
- सुमित कुमार, इस्टेट ऑफिसर, हुडा

हुडा ईओ के साथ मीटिंग हुई है। कैसे सेक्टर को हुडा निगम को हैंडओवर करेगा इसकी रूपरेेखा बताई गई है। आपस में हमारा डिस्कशन हुआ है ताकि आम लोग परेशान न हो। वे कल लिस्ट देंगे। हमारे स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई जाएगी कि कौन सा एरिया कौन सा जेई व एमई टेकओवर करेगा।

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम


ये सेक्टर होंगे हैंडओवर, निगम आज शुरू करेगा प्रक्रिया

आवासीय सेक्टरों में अर्बन इस्टेट 2, सेक्टर 12, 13, 15, 16, 9, 11, 17, पुलिस लाइन क्षेत्र (पीएलए), मेला ग्राउंड क्षेत्र (21 पी) और औद्योगिक सेक्टरों में 27, 28 ए तथा औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। हांसी के आवासीय सेक्टर में एमटी हांसी, सेक्टर 6 पार्ट वन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed