फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, huda sector hisar, nagar nigam hisar, field survey, Hisar

फील्ड सर्वे के साथ हुडा सेक्टर टेकओवर की प्रक्रिया आज से

Fri, 29 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Fri, 29 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
hindi story, huda sector hisar, nagar nigam hisar, field survey, Hisar
हुडा - फोटो : demo
 एक मई से पहले नगर निगम हुडा के सभी विकसित सेक्टर टेकओवर कर लेगा। शुुक्रवार को निगम अधिकारी हुडा अधिकारियों के साथ फील्ड सर्वे करते हुए सभी सेक्टरों को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। दो दिन में सभी सेक्टर टेकओवर को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हुडा सेक्टरों को निगम के हवाले किए जाने को लेकर वीरवार को डीसी एवं निगम आयुक्त निखिल गजराज की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। पंचायत भवन के मीटिंग हॉल में करीब दो घंटे तक सेक्टर टेकओवर को लेकर मंथन किया गया। निगमायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि सरकार के निर्देश अनुसार इस प्रक्रिया को पूरा करें। इसमें किसी भी तरह से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई, मेंटेनेंस के काम प्रभावित नहीं होने चाहिए। इस पर फैसला लिया गया कि कुछ समय तक हुडा की ओर से पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, मेंटेनेंस का काम करने वाले कर्मचारियों को डेपुटेशन पर लिया जाएगा। यह कर्मचारी पहले की तरह से काम करते रहेंगे। तब तक निगम के जूनियर इंजीनियर अपने एरिया को अच्छी तरह से समझ लेंगे।
विज्ञापन


सेक्टरों में निगम अपनी सेवाएं देगा एक मई से
शुक्रवार को निगम व हुडा के जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, म्यूनिसिपल इंजीनियर सेक्टर एरिया में जाएंगे। मौके पर सीवर लाइन, पानी लाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम, बूस्टिंग स्टेशन, पावर हाउस, पंप हाउस, पार्क, स्ट्रीट लाइट, ग्रीन बेल्ट को समझते हुए पूरी व्यवस्था को जानेंगे। यह टेकओवर की प्रक्रिया होगी। दो दिन में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। एक मई से सेक्टरों में निगम अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिकारी रहे मौजूद
हुडा की ओर से संपदा अधिकारी सुमित कुमार, एक्सईएन वीके अरोड़ा, हॉर्टिकल्चर के एक्सईएन, बिजली विंग के एक्सईएन, एसडीओ, जूनियर इंजीनियर सहित अन्य स्टाफ शामिल हुआ। निगम की ओर से कार्यकारी अधिकारी अरविंद बिश्नोई, सचिव वीरेंद्र कुमार, एक्सईएन रामजीलाल, एमई प्रवीण, जगदीश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हुडा अधिकारियों ने तय किया लेआउट प्लान
हुडा अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हर एक सेक्टर का लेआउट प्लान तैयार कर रखा है। इस प्लान को निगम अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इसे देखकर अधिकारी जान सकेंगे कि सेेक्टर की कौन सी रोड कितनी चौड़ी है। कहां किस एरिया से पानी की लाइन है, कहां से सीवर की लाइन है। कहां से स्ट्रीट लाइट को आपूर्ति दी जा रही है। किस सेक्टर में कितने प्लॉट हैं, कितने मकान बने हुए हैं। सेक्टर में हुडा की कितनी संपत्ति है।

इन सेक्टरों को लेगा नगर निगम
सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 21 पी मेला ग्राउंड, अर्बन इस्टेट, सेक्टर 15, सेक्टर 15 पी, सेक्टर 9-11, सेक्टर 16-17, पुलिस लाइन एरिया, सेक्टर 27, सेेक्टर 28, औद्योगिक एरिया, हांसी का सेक्टर 6, एमटी हांसी एरिया।

हम सेक्टर को निगम को हैंडओवर कर रहे हैं। दो दिन में इस प्रक्रिया को पूूरा कर लिया जाएगा। निगम की ओर से कुछ दिन के लिए स्टाफ मांगा गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार सभी विकसित सेक्टर एक मई से पहले निगम को सौंप दिए जाएंगे।

 -सुमित कुमार, ईओ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

निगम की ओर से सेक्टरों को टेकओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। वीरवार को मीटिंग में काफी कुछ तय हो चुका है। दो दिन फील्ड सर्वे में बाकी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी। जनता को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे।

- अरविंद बिश्नोई, ईओ नगर निगम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed