फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, GJU, Hisar

नोटिस से भड़के स्टूडेंट्स, प्रॉक्टर के खिलाफ वीसी कार्यालय में नारेबाजी

Fri, 18 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Fri, 18 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
hindi story, GJU, Hisar
जीजेयू - फोटो : Bureau
जीजेयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो विभागों के स्टूडेंट्स के बीच हुआ आपसी झगड़ा सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। जीजेयू प्रशासन ने बीटेक स्टूडेंट्स को नोटिस भेज दिए हैं। वीरवार को नोटिस मिलने से स्टूडेंट्स भड़क गए। उन्होंने वीसी कार्यालय के सामने पहुंचकर जीजेयू प्रॉक्टर व सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। साथ ही प्रॉक्टर से चार्ज छीन लेने की मांग की। वीसी को उन्होंने एक मांगपत्र भी सौंपा है। उधर प्रॉक्टर ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


बीटेक स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि अगर सिक्योरिटी व प्रॉक्टर तुरंत एक्शन लेते और ड्यूटी में कोताही न बरतते तो मामला यहां तक नहीं पहुंचता। प्रॉक्टर बोर्ड निष्पक्ष जांच नहीं कर रहा है। बीटेक स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। केवल बीटेक स्टूडेंट्स को ही नोटिस भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि झगड़ा दो पक्षों में हुुआ था मगर फार्मेसी के स्टूडेंट्स को किसी को नोटिस तक नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


दूसरे ग्रुप पर ड्रिंक करने का आरोप
बीटेक स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि झगड़ा फार्मेसी के स्टूडेंट्स ने किया था। वे ड्रिंक कर कार्यक्रम में आए हुए थे। बीटेक स्टूडेंट्स के साथ उन्होंने पहले खुद हाथापाई की थी। ये बात झगड़े वाले दिन ही बीटेक स्टूडेंट्स ने वीसी, प्रॉक्टर व सिक्योरिटी इंचार्ज को बता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो बड़े स्तर पर होगी हड़ताल
बीटेक स्टूडेंट्स ने कहा है कि होली तक अगर प्रशासन ने फार्मेसी के स्टूडेंट्स के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया तो होली के बाद बड़े स्तर पर हड़ताल करेंगे।


प्रॉक्टरल बोर्ड की 10 सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं। हम निष्पक्ष और तथ्य पर आधारित निर्णय लेंगे जो विश्वविद्यालय के लिए सर्वोच्च होंगे। सुरक्षाकर्मियों के प्रति प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अगर उनके खिलाफ शिकायत मिलती है तो एक्शन होगा।

- कर्मपाल नरवाल, प्रॉक्टर जीजेयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed