फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hindi day hisar, GJU hisar, Hisar

हिंदी को जितना बढ़ावा देंगे सोच उतनी ही विकसित होगी

Thu, 15 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 15 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hindi day hisar, GJU hisar, Hisar
जीजेयू - फोटो : Bureau

जीजेयू के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा है कि हम हमारी मातृभाषा हिंदी को जितना बढ़ावा देंगे, हमारी सोच उतनी ही अधिक विकसित होगी। हिंदी भारतीयता की पहचान है और दुनिया की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है।

विज्ञापन

प्रो. टंकेश्वर कुमार विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के सौजन्य से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जीजेयू विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय होने के बावजूद यहां हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार पंडीर ने कहा कि हिंदी भाषा को प्रशासनिक कार्यों की भाषा बनाना आवश्यक है तभी हम इस भाषा को और अधिक उपयोगी बना पाएंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि मूलत: हिंदी भाषी लोग भी अंग्रेजी बोलने में अपना सम्मान समझते हैं। जनसंचार प्रबंधन एवं तकनीकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विक्रम कौशिक युवा कल्याण निदेशक अजीत सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र की निदेशिका प्रो. वंदना पांडेय भी उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम रहे
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य के में भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में अंकित राज ने पहला तथा मनदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में अनिल कुमार प्रथम रहे। पुष्पा ने दूसरा तथा मनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका प्रो. उमेश आर्य, डॉ. रवीश गर्ग व डॉ. मीनाक्षी भाटिया ने निभाई।


जीजेयू में स्पोर्ट्स फेस्टिवल 15 से
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार का दूसरा यूटीडी स्पोर्ट्स फेस्टिवल 15 से 17 सितंबर तक विश्वविद्यालय के खेल परिसर में होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता कुलपति डॉ. अनिल पुंडीर करेंगे। उद्घाटन समारोह 15 सितंबर को शाम चार बजे होगा। खेल निदेशक डॉ. शशिभूषण लूथरा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीमों को सात भागों में बांटा गया है। खेल फेस्टिवल में लड़कों तथा लड़कियों के वर्गों में फुटबाल, बास्केबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, शतरंज तथा क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed