फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   high voltage drama, notice at noon, luggage, custody, shopkeepers,

हाई वोल्टेज ड्रामा, दोपहर को थमाए नोटिस, शाम को सामान उठाया तो दुकानदारों ने की हाथापाई

Tue, 25 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार Updated Tue, 25 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama, notice at noon, luggage, custody, shopkeepers,
सामान काे वापस उठाते व्‍यापारी - फोटो : amar ujala
 लेकिन इसके बावजूद निगम अधिकारी और कर्मचारी किसी दुकानदार का सामान नहीं उठा सके। अधिकारियों ने दोपहर को राजगुरु मार्केट पहुंचकर करीब 38 लोगों को नोटिस कम चालान थमाए। शाम को टीम करीब पौने चार बजे दोबारा अतिक्रमण करने वालों का सामान उठाने गए तो दुकानदारों और निगम टीम के बीच हाथापाई हो गई। टीम सदस्यों को गाली-गलौज की गई। निगम कर्मचारियों ने जो भी सामान उठाकर ट्रॉलियों में रखा, दुकानदार जबरदस्ती उतारकर ले गए। दुकानदारों की दादागिरी देखकर निगम कर्मचारी भी भड़क गए। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन कुमार, अन्य ने टीम को पीछे हटने के लिए बोल दिया। बाजार में हूटिंग शुरू हो गई। दुकानदारों ने बाजार बंद करने की धमकी भी दी। स्वास्थ्य शाखा के जितने भी कर्मचारी थे, वे सब पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस आएगी, तभी वे सामान उठाएंगे। उधर, सिक्योरिटी के लिए हायर किए गए पांचों बाउंसर कम सिक्योरिटी गार्ड भी दुकानदारों के सामने लाचार नजर आए। उन्होंने एक बार तो कोशिश की, लेकिन दुकानदार उनके साथ ही हाथापाई और गाली-गलौज करने लगे। जब बाउंसर जोश में आए तो निगम अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


बिना तैयारी के पहुंची टीम, नहीं ली पुलिस की भी मदद      
निगम की टीम ने सुबह नोटिस थमाने के वक्त तो पुलिस सहायता ले ली। निगम की टीम के साथ पुलिसकर्मी मौजूद थे और उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को धड़ाधड़ 38 नोटिस थमा दिए। चेतावनी भी दी कि जुर्माना लगाया जाएगा। अगर निगम में आकर जुर्माना नहीं भरा गया तो मामला कोर्ट में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर आरोप, ट्रॉलियों से सामान उतार रहे लोगों का दिया साथ
नगर निगम अधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता बाबूलाल अग्रवाल ने ट्रॉलियों से सामान उतार रहे लोगों का साथ दिया। अधिकारियों से पूछा गया कि आप किसकी अनुमति से यहां आए हो, आपके साथ जिम्मेवार अधिकारी क्यों नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट से उतरा सामान भी उठाने का आरोप
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राजेश जैन ने कहा कि ये गलत है कि टीम ट्रांसपोर्ट से आया सामान भी तुरंत ही उठाने लगी। व्यापारियों का सामान ट्रांसपोर्टेशन से आएगा, ये नहीं कि वो आते ही दुकान के अंदर हो जाएगा। कुछ समय तो लगेगा ही। ये कोई अतिक्रमण नहीं है। निगम ऐसा कर व्यापारियों के साथ ज्यादती कर रहा है। अगर ऐसा होता रहा तो हम विरोध करने के लिए मजबूर होंगे।

जिम्मेवार अधिकारी के बारे में पूछना अपराध तो मैं हजार बार करूंगा : बाबूलाल
बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मैंने सिर्फ ये पूछा था कि बाजार में जो इस तरह की लूटपाट मची हुई है, माहौल खराब किया जा रहा है, यहां कोई जिम्मेवार अधिकारी है क्या। अगर किसी से ये पूछना अपराध है तो मैं इसे हजार बार करूंगा। वहां कोई जिम्मेवार अधिकारी नहीं था, डीसी रेट पर लगे 20-30 लोग मार्केट में छोड़ देना व्यापारियों में खौफ पैदा करने वाला काम था। ऐसा लग रहा था कि मानों मार्केट में सरेआम लूट की कोशिश की जा रही हो। एकदम डकैत वाला माहौल था। हां जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसी बू आ रही है कि ये अफसर सरकार और मुझे बदनाम करने की कोशिश में हैं। मेरी मांग है कि मार्केट के ऐसे हाल के लिए जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उनकी जांच होनी चाहिए और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उठाकर लाए हैं सामान      
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि झगड़ा हुआ था, हाथापाई की कोशिश हुई, लेकिन हमने कमिश्नर साहब के पास तुरंत कॉल कर दी। कमिश्नर साहब ने तुरंत पुलिस भेज दी। हां जिस दुकानदार का सामान उठाकर ट्रॉली में डाला था, वो शरारती तत्वों ने उतार लिया। जब पुलिस पहुंची तो दुकानदार ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। फिर हमने पुलिस की मौजूदगी में आगे अभियान चलाया और जिन्होंने अतिक्रमण किया हुआ था, उनका ट्रॉलियों में सामान डालकर लाए। उन्होंने कहा कि वे हाथापाई और गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ बुधवार को पुलिस में लिखित शिकायत देंगे।

ये रहे मौजूद      
नगर निगम की टीम में सचिव राजेश महता, एमई प्रवीन कुमार, एमई अमित कौशिक, एमई संदीप कुमार, सीएसआई सुभाष सैनी, प्रधान प्रवीन कुमार, सत्यदेव सहित निगम के कई कर्मचारी मौजूद थे।


वर्जन
जिन लोगों ने बदतमीजी और हाथापाई की है, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। वैसे हमें हमारा काम करना है, कोई हमें गाली दे तो हम ये नहीं कि उन्हें जवाब में गाली दें। हमें व्यापारियों की आदतें सुधारनी हैं। अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
- अशोक बंसल, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed