फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Help arrived late... goods were burnt in a fire at the electronics warehouse in Barwala

Hisar News: देर से आई मदद... बरवाला में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग से सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Help arrived late... goods were burnt in a fire at the electronics warehouse in Barwala
बरवाला में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में लगी आग को बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी।
बरवाला। वार्ड-11 के रिहायशी इलाके में वीरवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का माल जल गया। आरोप है कि घटना के समय दमकल केंद्र से संपर्क करने पर लगभग पौने घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर गोदाम मालिक धनीराम गांव ढाणी खान बहादुर से बरवाला पहुंचे, लेकिन दमकल गाड़ी मौके पर देर से पहुंची।
विज्ञापन

थाना प्रभारी और बिजली विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उकलाना और बरवाला से पांच दमकल गाड़ियों के पहुंचने के बाद दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक ने बताया कि आग की वजह से उनका सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।क्षेत्रवासियों ने दमकल कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि समय पर गाड़ी पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन ने अग्निशमन विभाग की देरी की निंदा करते हुए कहा कि दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर समय पर दमकल पहुंच जाती तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती। क्षेत्र के मकानों तक आग न पहुंचना बड़ी राहत रही। शहर में आगजनी की ऐसी घटनाओं में कई बार अग्निशमन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसाय कालीरामन में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, 4 लाख रुपये और घरेलू सामान जला

हांसी के गांव सिसाय कालीरामन में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मकान का बड़ा नुकसान किया। आग लगने से मकान में रखा घरेलू सामान व करीब 4 लाख रुपये जल गए। यह नकदी मकान मालिक सतपाल ने मकान निर्माण के लिए घर पर रखी थी।


आग लगने के समय घर में कोई नहीं था। सतपाल पशुओं के बाड़े में थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे और बच्चे स्कूल में थे। पड़ोसियों ने धुएं की सूचना दी, जिसके बाद सतपाल मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण आग बुझाने में जुटे थे। डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बेड, कूलर, फ्रिज, पंखे सहित अन्य घरेलू सामान भी जल गया।


सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सतपाल ने बताया कि खेती-बाड़ी से परिवार का गुजारा होता है और आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed