{"_id":"686eb6feab636271530bbbf0","slug":"heavy-rain-made-the-weather-pleasant-waterlogging-on-the-roads-increased-the-troubles-hisar-news-c-21-hsr1020-663906-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर जलभराव ने बढाईं मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर जलभराव ने बढाईं मुसीबतें
विज्ञापन
हिसार बारिश के दौरान पुरानी सब्जी मंडी पुल से गुजरते वाहन चालक। संवाद
हिसार। मानसून की झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से एक बार फिर शहर की सड़कों पर जलभराव हुआ। दिल्ली रोड से लेकर सेक्टरों तक सभी जगह जलभराव हुआ। काॅलोनियों व मोहल्लों में भी पानी ही पानी नजर आया। क्लॉथ मार्केट से पड़ाव चुंगी तक करीब तीन-तीन फीट पानी भर गया।
सोमवार को शहर में 25 एमएम पानी बरसा था। इसके बाद मंगलवार को तेज उमस ने लोगों ने परेशान किया। बुधवार की सुबह से ही काले बादल आसमान में छाए हुए थे। सुबह के समय बारिश के आसार दिख रहे थे। हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल लौट गए। दिन भर बादलों का आवागमन रहा। शाम के समय पहले बरवाला एरिया के गांवों में जोरदार बारिश हुई। शाम करीब पौने छह बजे हिसार शहर में भी बारिश शुरु हो गई। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इस कारण दिल्ली रोड पर बस अड्डा, कैंप चौक पर जाम भी लगा। कैंप चौक पर सब्जी मंडी पुल की ओर जाने वाली सड़क पर दो से तीन फीट पानी भर गया। इस कारण यहां कई वाहन पानी भर जाने के कारण बंद हो गए।
विज्ञापन
शहर में अर्बन एस्टेट टू, मॉडल टाउन, कैंप चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, सैनियान मोहल्ला, शांति नगर, बडवाली ढाणी, विजय नगर, संत नगर, बस अड्डा, ऋषि नगर, अनाज मंडी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी ,पड़ाव चौक सहित अन्य एरिया में जलभराव हुआ। दिल्ली रोड पर पुष्पा कांप्लेक्स से औद्योगिक एरिया तक पानी भरा नजर आया।
बारिश के बाद 8 फीडर पर ब्रेक डाउन हुआ। इसके बाद बिजली निगम के कर्मी फील्ड में उतरे। बरसात बंद होने के करीब दो घंटे बाद रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति को दोबारा से बहाल कर दिया गया।