फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Health department teams surveyed 24349 houses, notice to 215 on getting larva

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 24349 घरों के किया सर्वे, लारवा मिलने पर 215 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Health department teams surveyed 24349 houses, notice to 215 on getting larva
लारवा की जांच करते नूर मोहम्मद ,परिवारजनों को समझाते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान के दौरान 24349 घरों की विजिट करने पर 215 लोगों को लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस जारी किए। इन घरों में यदि दोबारा लारवा मिला तो 200 से 2000 रुपये तक का चालान किया जा जाएगा। विभाग की ओर से जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मेजर सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिलेभर में रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान के तहत एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर बुखार पीड़ित मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाने का कार्य कर रही हैं। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की 218 टीमों के द्वारा अभी तक 6162 लोगों की रक्त पट्टी बनाई, जिनमें मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है। जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद ने बताया कि अपने घर और आस पड़ोस में पानी इकट्ठा न होने दें। मलेरिया पाए जाने पर निर्धारित 14 दिन का रैडिकल इलाज जरूर लें। मलेरिया की जांच और उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मुफ्त प्रदान किया जाता है। मलेरिया बुखार के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, सर्दी और कंपकपी,सिर दर्द और उल्टियां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed