फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   health department team action on Imli factory

उकलाना मंडी में इमली फैक्टरी में कार्रवाई, दो सैंपल लिए

Tue, 03 Nov 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
health department team action on Imli factory
इमली फैक्टरी से सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत और उनकी टीम के सदस्य। - फोटो : Hisar
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ उकलाना मंडी में मंगलवार दोपहर बिना लाइसेंस चल रही इमली फैक्टरी में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने इमली की फैक्टरी के मालिक से कागजात व लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन वे कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम ने जांच के लिए दो सैंपल लेकर लैब में भेजे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्टरी मालिक को लाइसेंस बनवाने और कागजात पूरे करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत सिंह ने बताया कि कई बार आसपास के लोगों द्वारा इस तरह की सूचना दी जाती हैं तो संबंधित के यहां कार्रवाई की जाती है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने खुद फील्ड के दौरान पता किया था। उसी दौरान पता चला था कि उकलाना मंडी में दौलतपुर रोड पर एक इमली फैक्टरी है, जो करीब चार साल से बिना लाइसेंस चल रही रही है। इसके बाद मंगलवार दोपहर को फैक्टरी में पहुंचकर कार्रवाई की गई। टीम फैक्टरी में पहुंची तो वहां मालिक और कर्मचारी मौजूद थे। मौके से करीब छह टन इमली का माल बरामद हुआ, जिसके दो सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगी। यदि सैंपल असुरक्षित मिलता है तो सजा या जुर्माना भी हो सकता है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed