हिसार। वार्ड-17 के पार्षद डॉक्टर महेंद्र जुनेजा के क्लीनिक पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम ने करीब 5 घंटे तक पार्षद जुनेजा से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने 12 दवाइयों के सैंपल भरे। दोपहर करीब 1 बजे सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रमन श्योराण के नेतृत्व में पांच डॉक्टरों की टीम ने डॉ. जुनेजा के क्लीनिक पर विभाग की ओर से लगाई सील तोड़ कर जांच शुरू की।
इस दौरान क्लीनिक पर प्रयोग की जा रही कई तरह की दवाओं की जांच की गई। टीम ने यहां से अंग्रेजी दवाइयों में बुखार, सिर दर्द, एंटीबायोटिक समेत 12 दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। टीम ने शनिवार को कुछ दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए थे। सीएमओ ऑफिस में एक शिकायत मिली थी कि पार्षद महेंद्र जुनेजा क्लीनिक बिना लाइसेंस के चला रहा है। शिकायत के आधार पर सीएमओ ने एक टीम गठित की। इस कमेटी में डॉ. रमन श्योराण, डॉ. दिनेश राणा, डॉ. सज्जन कुमार, डॉ. सचिन, डॉ. संदीप भारद्वाज, डॉ. विनय शर्मा व नीमा को शामिल किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने सोमवार को पार्षद जुनेजा क्लीनिक का निरीक्षण किया । सूत्रों से मिली जानकारी के निरीक्षण के दौरान जुनेजा क्लीनिक का हरियाणा सरकार का रजिस्ट्रेशन मिला है।