{"_id":"6949a91572a21b85a906ee13","slug":"hau-will-honor-sirsas-ashish-with-the-kisan-ratna-award-hisar-news-c-21-hsr1020-775567-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिरसा के आशीष को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगा एचएयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिरसा के आशीष को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगा एचएयू
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 23 दिसंबर को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज मुख्य अतिथि होंगे। इसमें सिरसा के गांव सुकेरा खेड़ा के आशीष मेहता को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
आशीष को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व 31 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि प्रदेश के 42 प्रगतिशील महिला एवं पुरुष किसानों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आशीष मेहता प्रगतिशील, नवाचारी एवं तकनीक-समर्थ कृषक हैं।
आशीष धान, गेहूं, कपास, गन्ना, दलहन-तिलहन, सब्जी एवं फल फसलों की विविध खेती के साथ जैविक कृषि को सफलतापूर्वक कर रहे हैं। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए हैप्पी सीडर का उपयोग कर उन्होंने पराली जलाने की समस्या का पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रस्तुत किया है। मूल्य संवर्धन, जैविक गुड़ व सरसों तेल निर्माण तथा प्रत्यक्ष विपणन से उन्होंने पारंपरिक खेती की तुलना में लगभग चार गुना अधिक लाभ अर्जित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
इन किसानों को भी किया जाएगा सम्मानित
अंबाला के गांव सपादा से हरविंदर सिंह और डुराना से सपना
रेवाड़ी के गांव बुडोली से सत्यवान और झारोदा से निर्मला
भिवानी के गांव मंढाणा से श्याम सुंदर और धनासरी से कृष्णा
फरीदाबाद के गांव ढकोला से रामचंद्र, भोपानी से ज्योति, मंडकौला बडौली से हरेंद्र और मीरपुर कौराली से रेनू।
फतेहाबाद के गांव बरसीन से राजेंद्र, ढांड से मुकेश कुमार और कुलां से ममता
जींद के गांव निडानी से जयभगवान और जाजनवाला से बुगली
कुरुक्षेत्र के गांव ऊंटसाल से प्रमोद कुमार और दबखेड़ी से प्रवेश रानी
महेंद्रगढ़ शहर से शबनम देवी और गांव गादड़वास से संजय कुमार
पंचकूला के गांव बडियाल सतपाल सिंह और रायपुर रानी से राखी
पानीपत के गांव निंबरी से कृष्ण कुमार और डाहर से सुषमा
सोनीपत के गांव शहजादपुर से कपिल जमदग्नि और मुकीमपुर से बबीता देवी
यमुनानगर के सुढ़ल से प्रिंस कुमार और गांव कुंजल से राधिका शर्मा
कैथल के डेरा गदला से अंग्रेज सिंह और गांव चूहड़ माजरा से शीतल शर्मा
करनाल के गांव शुभरी से शेर सिंह और औंगद से सविता रानी
सिरसा के गांव भड़ोल्यावाली से जसविंदर सिंह और गांव ओढ़ा से सर्वजीत कौर
हिसार के गांव खेड़ी बरकी से नरेश कुमार और गांव सदलपुर से अरुणा देवी, गांव चिड़ौद निवासी प्रदीप कुमार
रोहतक के गांव गांधरा से राजबीर सिंह और नौनंद से कांता देवी
नूंह के गांव रानिका से मूसे खान और संगेल से नीलम
झज्जर के गांव बीड़ सुनारवाला से सर्वजीत सिंह धनखड़ व बरानी से सुमन