{"_id":"613e3d308ebc3e3ee775f696","slug":"hau-student-shivanshi-yadav-selected-in-isro-hisar-news-hsr6114502184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू की छात्रा शिवांशी यादव का इसरो में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू की छात्रा शिवांशी यादव का इसरो में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी के ध्यानार्थ
एचएयू की छात्रा शिवांशी यादव का इसरो में चयन
फोटो 08
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की छात्रा शिवांशी यादव का चयन स्नातकोत्तर डिग्री के लिए इसरो में हुआ है। अब शिवांशी यादव इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, इसरो देहरादून से जियो इंफोर्मेटिक्स एंड अर्थ ऑबजर्वेशन में मास्टर डिग्री करेगी। यह दो वर्षीय कार्यक्रम है, जिसके तहत एक वर्ष तक इसरो और इसी डिग्री के दूसरे वर्ष की पढ़ाई नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ट्वेंटी, आईटीसी से करेगी। इस कोर्स के लिए देशभर से केवल 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से शिवांशी एक है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने छात्रा के चयन पर बधाई दी है।
पिता भी विश्वविद्यालय के रह चुके हैं पूर्व छात्र
मूल रूप से रेवाड़ी जिले के गांव खुशपुरा की रहने वाली शिवांशी की प्रारंभिक पढ़ाई रेवाड़ी से जबकि दसवीं के बाद 12वीं तक की पढ़ाई झज्जर से की है। इसके बाद बीटेक के लिए एचएयू में दाखिला लिया। पिता इंजीनियर विजय कुमार नूंह में कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता पुष्पा यादव गृहिणी हैं। इस क्षेत्र में आने के लिए शिवांशी को प्रेरणा अपने पिता से मिली। उनके पिता ने विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से ही स्नात्तक की पढ़ाई पूरी की है।