फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU, new appointment, in sort time, Hisar

एचएयू में जल्द होंगी नई नियुक्तियां

Fri, 05 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
HAU, new appointment, in sort time, Hisar
एचएयू - फोटो : bureau

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केपी सिंह ने वैज्ञानिकों से कृषि की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने तथा अनछुए क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान का आह्वान किया है, ताकि कृषि पैदावार में और वृद्धि हो सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें नई अनुसंधान परियोजनाओं पर विचार करना होगा तथा इस प्रयास में बायो टेक्नोलॉजी तथा नैनो टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों का लाभ प्राप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि खाली पदों को भरा जाना जरूरी है।
विज्ञापन


इसके लिए अभी चंडीगढ़ में मीटिंग भी की थी। जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा। डॉ. सिंह ने एचएयू में कुलपति के रूप में गत 15 जुलाई को पदभार संभालने के बाद पहली बार विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी - इंडस्ट्री लिंकेज बढ़े
कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री लिंकेज बढ़ाना सबसे जरूरी है। इससे आर्थिक संसाधन भी जुटाए जा सकते हैं। इंडस्ट्री के साथ सहयोग से मिलने वाली आय से अनुदान के लिए सरकार पर हमारी निर्भरता में भी कमी लाई जा सकती है।

योग्यतानुसार हो पद
डॉ. सिंह ने कर्मचारियों के कार्य आवंटन में उपयुक्त व्यक्ति उपयुक्त स्थान के सिद्धांत को अमल में लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छोटे से छोटा और बड़ा अधिकारी विश्वविद्यालय का हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों से उनके अधीनस्थ ईमानदार व मेहनती कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए जाने का अनुरोध किया।

सेवानिवृत्त लोगों के अनुभव का उठाएं लाभ
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की एलुमिनी एसोसिएशन का आकार बढ़ाने की जरूरत है। वहीं विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों, वैैज्ञानिकों और कर्मचारियों के अनुभवों का लाभ लेने से विश्वविद्यालय के विकास को गति मिल सकती है।


उन्होंने आशा जताई कि सभी अधिकारी तथा शिक्षक व गैर शिक्षक स्टॉफ विश्वविद्यालय को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इससे पूर्व विवि के रजिस्ट्रार डॉ. एम.एस. दहिया ने कुलपति का परिचय देते हुए उनकी योग्यताओं तथा वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed