{"_id":"5856e46a4f1c1b5361c062c7","slug":"hau-haryana-minister-op-dhankar-northeast-student-tour-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीकृष्ण ने यहां लठ बजवाए थे, इसलिए देश के 10 प्रतिशत सैनिक हमारे प्रदेश से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीकृष्ण ने यहां लठ बजवाए थे, इसलिए देश के 10 प्रतिशत सैनिक हमारे प्रदेश से
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
एचएयू में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते कृषि मंत्री ओपी धनखड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आए पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों से कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हमारी भाषा में कुछ कठोरता है। इसका आप गलत मतलब मत निकालना। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे यहां भगवान श्रीकृष्ण ने शंख बजाया था। इसलिए हमारी भाषा थोड़ी कठोर है। वर्ना हम मीठे लोग हैं। आपके यहां कृष्ण ने बांसुरी बजाई थी। कृषि मंत्री ने एचएयू में शील टूर के तहत आए पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों के अभिनंदन समारोह में उनसे रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि हमारे यहां श्रीकृष्ण ने लठ बजवाए थे। इसलिए देश के 10 प्रतिशत सैनिक हमारे प्रदेश हैं। देश के 25 प्रतिशत बलिदानी भी हमारे ही हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे भी एबीवीपी के शील टूर के तहत पूर्वोत्तर में गए थे। वे अपने उस टूर को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे श्रीमद्भागवद गीता सिखाती है, वैसा ही एबीवीपी सिखाती है। दोनों का यही संदेश है कि अपना ध्येय तय करो।
विज्ञापन
यहां लड़की को सुंदर बोल के देखो
कृषि मंत्री पूर्वोत्तर के छात्रों के साथ मस्ती के मूड में रहे। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब वे एबीवीपी के सदस्य रहते हुए मिजोरम गए थे। तो वहां के डेलीगेट साथी ने गली की एक लड़की की और इशारा करते हुए कहा था कि वह यहां की सबसे सुंदर लड़की है। लेकिन हरियाणा मेें ऐसा बोलने का मतलब है सिर में लठ खाना।
विज्ञापन
हमारे लिए जैसी साक्षी, वैसी मैरीकॉम
उन्होंने पूर्वोत्तर के छात्रों को हरियाणा से रूबरू करवाते उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों, खाद्यान्न उत्पादन और देश की सेवा करने में अव्वल है। हमारे लिए पूरा भारत एक है। हम साक्षी मलिक को भी सलाम करते हैं और मैरीकॉम पर भी गर्व करते हैं।