फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU, got best award, Hisar

एचएयू को सरसों अनुसंधान एवं विकास कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड

Sat, 13 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 13 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
HAU, got best award, Hisar
एचएयू - फोटो : bureau

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जुड़ा है। इस विश्वविद्यालय को सरसों अनुसंधान एवं विकास कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सर्वश्रेष्ठ केंद्र के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन


कुलपति डॉ. केपी सिंह ने बताया कि राया-सरसों अनुसंधान निदेशालय द्वारा हाल ही में मथुरा में आयोजित अखिल भारतीय राया  एवं सरसों अनुसंधान कार्यकर्ताओं की वार्षिक बैठक में इस विश्वविद्यालय द्वारा सरसों, राया में किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसे वर्ष 2015-16 का सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. जेएस संधू ने प्रदान किया।
विज्ञापन


बैठक में अनुसंधान निदेशक डॉ. एसएस सिवाच, आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आईएस यादव और तिलहन अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके श्योराण सहित तिलहन अनुसंधान में जुटे करीब 10 वैज्ञानिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ. सिवाच ने बताया कि इससे पूर्व इस तिलहन अनुभाग को वर्ष 2012-13 का भी सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस अनुभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस केन्द्र ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सरसों की अनेक किस्मों तथा इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकों का विकास किया है।

किसानों में अति लोकप्रिय सरसों की आरएच 30 और आरएच 8812 (लक्ष्मी) के अतिरिक्त हाल ही के वर्षों में इस केंद्र द्वारा सिंचित क्षेत्रों में समय पर बिजाई के लिए सरसों की आरएच 0749 किस्म तथा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एवं राजस्थान के बारानी क्षेत्रों में समय पर बिजाई के लिए सरसों की आर एच 0406 किस्म विकसित की गई हैं।


इसी प्रकार आरएच  0119 किस्म को हरियाणा के बारानी क्षेत्रों के लिए और पीली सरसों की वाईएसएच 0401 किस्म को संपूर्ण भारत के लिए विकसित किया है। उन्होंने कहा इन तकनीकों को अपनाने से हरियाणा आज सरसों की उत्पादकता में भारत में अग्रणी प्रदेश है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed