{"_id":"63752bb5d7d0ab286459e06a","slug":"haryana-won-the-37th-junior-national-athletics-championship-hisar-news-hsr6473065170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने जीती 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने जीती 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप
विज्ञापन
हिसार- हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राफी के साथ
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा ने 56 पदक जीतकर जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। असम के गुवाहाटी में बुधवार को संपन्न हुई 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 28 स्वर्ण, 16 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ हरियाणा ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राज कुमार मिटान व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने 227 अंक और लड़कियों के वर्ग में 251 अंक लेकर ओवरऑल 478 अंक अर्जित कर खिताब पर अपने नाम किया। दीपिका (फतेहाबाद) ने नया नेशनल रिकॉर्ड, अतुल (चरखी दादरी), सोमनाथ चौहान (हिसार), अंकित (पानीपत), पूजा (फतेहाबाद) और मोहित (झज्जर) ने चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
सोमनाथ चौहान ने 800 मीटर दौड़ में बनाया रिकॉर्ड
वंशिका (जींद) ने 16 वर्ष आयु वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, सोमनाथ चौहान (हिसार) ने 20 वर्ष आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड बनाकर 1 मिनट 49 सेकेंड 85 माइक्रोन के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड सजेश जोसफ ने बंगलूरू में 1 मिनट 50 सेकेंड 96 माइक्रोन के साथ 2006 में बनाया था। परमजीत भिवानी ने 16 वर्ष आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 59 सेकेंड 41 माइक्रोन के साथ स्वर्ण पदक, अंकित (पानीपत) ने 18 वर्ष आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 52 सेकेंड 53 माइक्रोन के समय के साथ नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
----------
प्रतीक (रोहतक) ने 18 वर्ष आयु वर्ग की हैमर थ्रो में स्वर्ण , हनी (भिवानी) ने 64 मीटर 86 सेंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। आशा (जींद) ने 18 वर्ष आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, संजना सिंह (रोहतक) ने 16 वर्ष आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, सिम्मी (भिवानी) ने 20 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर हर्डल इवेंट में स्वर्ण पदक, पूजा (फतेहाबाद) ने 16 वर्ष आयु वर्ग की ने हाई जम्प में ऊंची छलांग में स्वर्ण पदक जीता।
नीरज (रोहतक) ने 20 वर्ष आयु वर्ग की हैमर थ्रो कांस्य पदक जीता। आकांक्षा (जींद) ने 18 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, वंशिका घनघस (भिवानी) ने 18 वर्ष आयु वर्ग की पोल वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
तनु पानीपत ने 16 वर्ष आयु वर्ग की 600 मीटर दौड में रजत पदक जीता। संयम (रोहतक) ने 20 ने शाट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक, गुरविंदर (फतेहाबाद), कपिल (हिसार), सुमित (पानीपत) और दीपक रोहिल्ला (सोनीपत) ने 20 वर्ष आयु वर्ग की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मनबीर सिंह (भिवानी) ने 20 वर्ष आयु वर्ग की जेवलिन थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीता।
4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में (20 साल की लड़कियों की प्रतियोगिता) में सम्मी (हिसार), सिम्मी (भिवानी), ईशा और शिवानी (सोनीपत) की टीम ने रजत पदक जीता। मोहित (झज्जर) ने 3 किलोमीटर स्टीपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सुमित राठी (झज्जर) ने 2 किलोमीटर स्टेपल चेज में कांस्य पदक जीता।