फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana won silver medal in Senior National Football Championship

सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप: हरियाणा ने जीती चांदी, फाइनल में तमिलनाडु की टीम ने 2-1 से हराया

Thu, 29 Jun 2023 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:11 AM IST
सार

अमृतसर में संपन्न प्रतियोगिता के फाइनल में तमिलनाडु की टीम ने 2-1 से हराया है। मंगाली की नेहा ने एकमात्र गोल किया। रजत पदक जीतने पर टीम को पदक देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Haryana won silver medal in Senior National Football Championship
हरियाणा की विजेता टीम प्रशिक्षकों के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में हुई सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम तमिलनाडु से 2-1 से हार गई। हरियाणा टीम में शामिल हिसार के गांव मंगाली की नेहा ने एकमात्र गोल किया। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा टीम मे मंगाली से रेणु, आरती, मोना और नेहा ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


रजत पदक जीतने पर टीम को पदक देकर सम्मानित किया गया। वही, रजत पदक जीतने पर फिजिकल लेक्चरर सुखविंदर कौर, अश्वनी कुमार, पंकज कुमार और नरेंद्र कुमार ने हरियाणा टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


इससे पहले, ओडिशा के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही थी। हरियाणा टीम में शामिल बहादुरगढ़ की रीतू ने एक गोल किया। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में मंगाली की रेणू ने 1, भिवानी की संतोष ने 1 और बहादुरगढ़ की रीतू ने 1 गोल कर हरियाणा टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा की टीम फाइनल में तमिलनाडु के साथ फाइनल मैच में उतरी। अभी तक हुए सभी मैच में हरियाणा की टीम ने जीत हासिल की हैं। हरियाणा टीम ने रेलवे, कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश को हराया है। वेस्ट बंगाल के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed