{"_id":"643ecc99f10652014a0c24e3","slug":"haryana-weather-western-disturbance-becomes-active-chances-of-rain-from-wednesday-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बुधवार से बारिश की के आसार, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बुधवार से बारिश की के आसार, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
Tue, 18 Apr 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:30 PM IST
सार
मंगलवार को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इससे पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से चार दिनों तक बारिश व तेज हवाएं चलने से भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इससे पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस कारण से अरब सागर पर बना प्रति चक्रवात कमजोर हो जाएगा, जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही इस पश्चिमी विक्षोभ को दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से प्रचुर मात्रा नमी मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे। बुधवार सुबह से ही इसका प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के 50 से 70 प्रतिशत हिस्सों पर देखने को मिलेगा और 22 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इसका प्रभाव हरियाणा के उत्तरी और मध्य हिस्सों पर अधिक रहेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि 25 अप्रैल के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
गर्मी का कहर जारी
उधर मंगलवार को भी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर गर्मी ने प्रचंड रूप दिखा। इस दौरान सुबह से ही कई स्थानों पर लू चली। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 39.0 से 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।