फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update in Hindi Cold Day situation in State

Haryana: साल के आखिरी दिन ठिठुरे प्रदेशवासी, कोल्ड डे की स्थिति, साल के पहले दिन कोहरे का रेड व ऑरेंज अलर्ट

Sun, 31 Dec 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 09:56 PM IST
सार

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी तेज हवाएं चलने से धीरे-धीरे कोहरा की परत छंटने लगी है। कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साल के पहले दिन कोहरे का रेड व ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update in Hindi Cold Day situation in State
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में साल के आखिरी दिन ठंड ने पूरे प्रदेश के लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति रही। कई जिलों में बादलवाही के कारण धूप ही नहीं निकली। उधर, आईएमडी ने नए साल के पहले दिन कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी तेज हवाएं चलने से धीरे-धीरे कोहरा की परत छंटने लगी है। हालांकि आने वाले दो दिनों दिनों में सुबह आमजन कोहरा से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि वातावरण में नमी बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


अगर हवाएं शांत रहीं तो घना कोहरा देखने को मिलेगा। 2 जनवरी को पश्चिमी आगे निकल जाएगा और एक बार फिर से बर्फीली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। इससे रात के तापमान में फिर से गिरावट आएगी। साथ ही शीतलहर का भी आगाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ स्थानों पर पाला जमने की भी संभावना है। प्रदेश एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 7 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके असर से 8 व 9 जनवरी को बादल वाही और सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

  • करनाल-10.0
  • फतेहाबाद-10.6
  • पानीपत-11.7
  • कुरुक्षेत्र-12.0
  • अंबाला-12.3
  • सिरसा-13.0
  • हिसार-13.2
  • सोनीपत-13.4
  • नारनौल-18.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed