फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Rain in several districts temperature drops four degrees

हरियाणा मौसम: प्रदेश के 11 जिलों में हुई बारिश, चार डिग्री तक गिरा तापमान; जानिए, अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

Sat, 12 Sep 2026 11:16 PM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:16 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश हुई। 11 जिलों में बारिश होने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
Haryana Weather Rain in several districts temperature drops four degrees
हरियाणा के 11 जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश हुई। 11 जिलों में बारिश होने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 15 से 18 सितंबर के बीच मानसून के फिर सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन


15 से 18 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मानसून की सक्रियता में कमी बनी हुई है। अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इसके बाद 15 सितंबर से मानसून के एक बार फिर राज्य में सक्रिय होने के आसार हैं। इससे कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 15 सितंबर की देर रात से 18 सितंबर तक प्रदेश की ज्यादातर जगहों पर हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


हिसार में 4 डिग्री तक गिरा तापमान

डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि करनाल में 0.6, भिवानी में 4, चरखी दादरी में 29.5, गुरुग्राम में 26, मेवात में 23, पलवल में 5, पानीपत में 8.5, सिरसा में 4, फरीदाबाद में 2, यमुनानगर में 1 और सोनीपत में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण हिसार का अधिकतम तापमान 38.3 से गिरकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। प्रदेश में सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रोहतक में और सबसे कम 31.9 डिग्री सेल्सियस यमुनानगर में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed