{"_id":"659064bb1497565809041d43","slug":"haryana-weather-orange-and-red-alert-issued-regarding-fog-for-next-two-days-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी, अगले दो दिन कोहरे को लेकर ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी, अगले दो दिन कोहरे को लेकर ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी
Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
सार
पश्चिम विक्षोभ से भी राहत नहीं मिली है। अगले दो दिन कोहरे को लेकर ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया गया है। दस से अधिक जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
घना कोहरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। हरियाणा के अधिकतर हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया। रात के तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी रही लेकिन दिन के तापमान में गिरावट रही। रविवार को भी पश्चिम विक्षोभ का असर बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए कोहरे की वजह से रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आमजन को कड़ाके की ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पश्चिम विक्षोभ का असर होने के कारण शनिवार को कोहरा दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय बादलों का प्रभाव रहा। दोपहर के समय बादलों की लुका छिपी के चलते बीच-बीच में सूर्य के दर्शन होते रहे।
शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दस से अधिक जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हवाओं की दिशा में बदलाव से रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं है। 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। यह कोल्ड डे तथा कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया तापमान
हिसार में शनिवार को न्यूनतम 6.9 तथा अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहना चाहिए। दिन का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इस समय न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना सामान्य माना जाता है।

- भिवानी 6.7
- हिसार 6.9
- करनाल 7.5
- महेंद्रगढ़ 8.0
- अंबाला 8.1
- पंचकूला 8.5
- फतेहाबाद 8.8
- रेवाड़ी 9.0