फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Narnaul's minimum temperature is the lowest in the state at 7 degrees, cold winds blew

Haryana Weather: नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 7 डिग्री, कई जिलों में पूरा दिन चलीं ठंडी हवाएं

Sat, 29 Nov 2025 08:32 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Nov 2025 08:32 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जिले में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। सुबह के समय धुंध का स्तर बढ़ सकता है और दृश्यता में और कमी आ सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह खेतों में जाते समय सावधानी बरतें।

विज्ञापन
Haryana Weather: Narnaul's minimum temperature is the lowest in the state at 7 degrees, cold winds blew
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में 3.8 डिग्री तक सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार यह विक्षोभ शनिवार को आगे निकल जाएगा और रविवार से फिर से तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर के प्रदेश के दक्षिणी जिलों में सुबह बादल छाए रहे जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर होने तक दक्षिणी जिलों में भी मौसम साफ हो गया। विक्षोभ के असर से ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में दर्ज की गई। यहां रात का तापमान 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 9.8 डिग्री रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन


इस विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में काफी गिरावट आएगी। एक बार फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी जिससे ठंड का प्रकोप दोबारा से बढ़ेगा। दिसंबर के पहले पखवाड़े के आखिर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बीच में एक विक्षोभ सक्रिय होगा जो कमजोर ही रहेगा। ऐसे में दिसंबर के मध्य तक लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा दिन चलीं ठंडी हवाएं, बढ़ी ठिठुरन
सिरसा। जिले में मौसम का रुख शुक्रवार को एक बार फिर से बदल गया। अलसुबह धुंध की चादर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके कारण दृश्यता बेहद कम होकर करीब 50 मीटर के आसपास रह गई। वहीं पूरा दिन ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। सुबह 6 बजे के आसपास शहर में दृश्यता कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब रहे।

स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह टहलने वालों को ठंड एवं धुंध दोनों से परेशान होना पड़ा। धुंध के साथ-साथ शुक्रवार को दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया। दोपहर तक भी हल्की शीतलहर की स्थिति बनी रही। तेज धूप न निकलने के कारण शरीर को गर्मी महसूस नहीं हुई। कई जगहों पर दिनभर बादल छाए रहने जैसा दृश्य बना रहा, जिससे वातावरण में ठंडक का असर और गहरा गया।

तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन ठंड का असर बरकरार
आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में वीरवार की तुलना में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहा था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने ठंड महसूस की।


आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जिले में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। सुबह के समय धुंध का स्तर बढ़ सकता है और दृश्यता में और कमी आ सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह खेतों में जाते समय सावधानी बरतें और सड़क पर वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed