Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Chances of rain from July 22 to 24 in State

Haryana Weather: 22 जुलाई से 24 तक बारिश के आसार, 18 जिलों में सामान्य से कम रही मानसून की गतिविधि

Sun, 21 Jul 2024 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 12:36 AM IST
सार

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 21 जुलाई रात को सक्रिय होगा, जिसका असर मौसम में दिखेगा। बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana Weather: Chances of rain from July 22 to 24 in State
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पिछले कुछ दिन से सुस्त मानसून में सोमवार से सक्रियता आने की संभावना है। 22 से 24 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव और मानसून में सक्रियता दिखाई देगी।  मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा में मानसून कमजोर और सुस्त पड़ा हुआ है। राज्य में मानसून बारिश के आंकड़ों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


एक जुलाई से 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के केवल चार जिलों मेंं सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इनमेंं महेंद्रगढ़ में सामान्य से 27 प्रतिशत, सिरसा में 14 प्रतिशत, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत और नूंह मेवात मेंं 34 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। शेष हरियाणा के 18 जिलों में सामान्य से कम मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 21 जुलाई रात को सक्रिय होगा। जिसके चलते 22-24 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव और मानसून में सक्रियता की संभावना बन रही है। इस दौरान हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने और गरज -चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 35 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed