Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Vishwa Hindu Mahasangh will protect cows by forming a committee of cow servants at the district level

हरियाणा: विश्व हिन्दू महासंघ जिला स्तर पर गोसेवकों की कमेटी बनाकर करेगा गोरक्षा, पढ़िए पूरी योजना

Thu, 14 Sep 2023 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बंद पड़े मंदिर, मठों को दोबारा चालू कर वहां गोवंश को रखने का प्रबंध करेंगे। उन्होंने सनातन धर्म के बारे में गलत बोलने वाले लोगों के बहिष्कार की बात कही।

विज्ञापन
Haryana: Vishwa Hindu Mahasangh will protect cows by forming a committee of cow servants at the district level
हिंदू महासंघ की पत्रकार वार्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश वर्मा ने गो सेवकों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गोवंश को बचाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाएंगे। गोमाता की बुरी दशा के लिए हम सब जिम्मेदार हैं। गोमाता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित किया जाए। जिससे उनका संरक्षण सुनिश्चित होगा। हर हिन्दू को अपने घरों में गऊ का पालन करना चाहिए। हर किसी को गोसेवा व गोरक्षा में योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन


गोवंश की तस्करी व वध की रोकथाम के लिए विशेष गाय बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गोशाला के संचालकों से भी मुलाकात की जाएगी। जिला स्तर पर टीमों का गठन किया है। जो प्रशासन के साथ तालमेल करके कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंद पड़े मठों- मंदिरों को दोबारा चालू कराएंगे।
विज्ञापन


वहां पर गोवंश को रखने का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म के बारे में गलत बोल रहे हैं। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। इस अवसर पर हरीश वर्मा के अलावा विक्रम लाडवा, राजेश नेहरा, संजीव गौतम, प्रवीन व कुलदीप पहल आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed