फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Two people died due to heat

Haryana: गर्मी के चलते दो लोंगों की मौत, 47 डिग्री के आसपास तापमान और लू ने किया बेहाल

Fri, 24 May 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 12:06 AM IST
सार

44 साल का सिंकदर कमरे में मृत हालत में मिला और उकलाना में गर्मी के कारण अज्ञात की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Haryana: Two people died due to heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आकर दो लोगों की बुधवार को मौत हो गई। करीब 47 डिग्री के आसपास तापमान और लू चलने से लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई है।आजाद नगर स्थित किसान कॉलोनी में अत्यधिक शराब पीने और गर्मी के कारण 34 साल के सिकंदर की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, उकलाना एरिया में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। नागरिक अस्पताल के शवगृह में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार किसान कॉलोनी में रहने वाला सिकंदर मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके दोस्त अजय ने बताया कि वह कमरे पर अकेला था। दिन में जो भी कमाता था शाम को उसकी शराब पी जाता था। कमरे के अंदर पंखा तक नहीं लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि गत दिवस भी उसने शराब पी और कुछ नहीं खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक शराब पीने और गर्मी के कारण बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। रात को जब उसके घर गए तो मृत हालत में उसका शव आंगन में पड़ा। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी से संपर्क किया, लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया।


उकलाना मंडी में मिला शव
उकलाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंडी परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी उम्र करीब 65 साल है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गर्मी के कारण व्यक्ति की मौत हुई। पोस्टमार्टम में भी गर्मी के कारण मौत होना सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed