फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Politics: CM Manohar Lal reached out to Jat, Punjabi, Bishnoi and Brahmin castes through Jansamvad

Haryana Politics: जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए जाट, पंजाबी, बिश्नोई और ब्राह्मण समाज को साध गए सीएम मनोहर लाल

Sat, 09 Sep 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 10:55 AM IST
सार

हिसार में हुए सीएम मनोहर लाल के दौरे को जनसंवाद कार्यक्रम का दौरा नहीं बल्कि राजनीतिक दौरा माना जा रहा है। क्योंकि राजनीतिक तौर पर देखें तो सीएम ने चार समाज को यहां साधने काम किया है और लोगों के लिए घोषणाएं कर उन्हें चुनाव से पहले खुश करने का काम किया है। 

विज्ञापन
Haryana Politics: CM Manohar Lal reached out to Jat, Punjabi, Bishnoi and Brahmin castes through Jansamvad
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम मनोहर लाल ने तीन दिन में 9 गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के जरिये जाट, पंजाबी, बिश्नोई और ब्राह्मण समाज को साधने का काम किया। तीन दिन में गांवों के लोगाें से सीधा संपर्क कर जनसंवाद किया। मौके पर ही गांव के लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान भी किया। सीएम ने हांसी और नारनौंद विधानसभा में औद्योगिक सेक्टर की घोषणा कर रोजगार के नए द्वार खोलने की पहल कर दी है। अभी केवल हिसार शहर में ही औद्योगिक सेक्टर है। 100-100 एकड़ में विकसित होने वाले इन पार्क से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


जनता के बीच बैठकर उनकी समस्या सुनकर अपनत्व दिया
चुनाव साल में सीएम मनोहरलाल का जनसंवाद लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए उन्हें चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ रहा। सीएम खुद आकर लोगों की मांग पूछ कर उनको पूरा करने का काम कर रहे हैं। राजनीतिक तौर पर देखें तो सीएम ने सबसे पहले बिश्नोई जाति के लोगों को साधने का काम किया। सीएम ने बिश्नोई मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मत्था टेका, प्रसाद ग्रहण किया। चौधरी भजनलाल के नाम से चौक का नाम किया। जिससे बिश्नोई समाज के लोगों को अपने करीब लाने का काम किया। हांसी में औद्योगिक सेक्टर की घोषणा कर पंजाबी समाज के लोगों को खुश कर दिया।
विज्ञापन


लोगों को जन्मदिन के तोहफे बांटे, हैप्पी बर्थडे भी बोला
हांसी जिले की मांग को भी सीएम का जवाब सकारात्मक रहा। नारनौंद विधानसभा में जाट समाज के सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां सीएम ने औद्योगिक सेक्टर सहित करीब 30 से अधिक अन्य मांगों को पूरा किया। सीएम ने नारनौंद में जजपा विधायक रामकुमार गौतम के घर पर लंच कर उनके जरिए ब्राह्मण समाज को जोड़ने का प्रयास किया। तीन दिन में सीएम ने अपने चाय व लंच के कार्यक्रम भी जातियों के हिसाब से तय किए। सभी जातियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन में सबसे उग्र रहने वाले नारनौंद एरिया में जनसंवाद के बाद लोगों के बीच एक बार फिर से अपनी मजबूती साबित कर दी है। सीएम ने तीनों विधानसभाओं के अलग-अलग वर्ग के लोगों से फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को जनता के बीच में ही फटकार लगाकर साबित किया कि अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। सीएम अब सख्ती के मूड में हैं। चुनावी साल में विकास की गाड़ी को फुल स्पीड में दौड़ाएंगे।


सीएम मनोहरलाल हल्के फुल्के मूड में भी नजर आए। उन्होंने पीपीपी के रिकॉर्ड के आधार पर गांव के लोगों को जन्मदिन के तोहफे दिए। जब गांव के लोगों को सीएम के हाथों जन्मदिन का तोहफा मिला तो चेहरे खिल गए। इन लोगों को उम्मीद नहीं थी कि कभी सीएम उनको हैप्पी बर्थडे बोलेेंगे। सीएम का यह काम लोगों को दिल से जोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed