{"_id":"65d767801ab775aa6f088a3b","slug":"haryana-order-for-special-girdawari-to-assess-crop-damage-due-to-hailstorm-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ओलावृष्टि से फसल खराबा आकलन के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश, 5 मार्च तक पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ओलावृष्टि से फसल खराबा आकलन के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश, 5 मार्च तक पूरा होगा काम
Thu, 22 Feb 2024 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:55 PM IST
सार
गिरदावरी का काम 5 मार्च तक पूरा होगा। हिसार जिले में 26 से अधिक गांवों में सरसों, गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने ओलावृष्टि से फसल खराबा आकलन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को विशेष गिरदावरी कराने के आदेश दिए हैं। डिप्टी स्पीकर ने डीसी उत्तम सिंह से फोन पर पटवारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। इस काम को 5 मार्च तक पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 26 से अधिक गांवों में सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। वीरवार को गांव पायल, तलवंडी राणा, तलवंडी रूक्का, मिगनी खेड़ा, स्याहड़वा, मात्रश्याम सहित अन्य गांवों के किसान लघु सचिवालय पहुंचे। किसान अपने साथ खराब हुई सरसों लेकर पहुंचे। सरसों के पौधे जिला राजस्व अधिकारी को दिखाए।
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त उत्तम सिंह से बात करके राजस्व अधिकारियों की जल्द से जल्द ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी प्रभावित गांव का जल्द ही आकलन करेंगे। किसी भी रूप से किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दिलबाग हुड्डा लुदास ने बताया कि जिले में 25 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। इसमें 40 से 90 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। सबसे ज्यादा नुकसान अगेती सरसों को हुआ है।