फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Monsoon will be active again, possibility of rain between September 9 and 20

Haryana: प्रदेश में 9 से 20 सितंबर के बीच होंगी बारिश की गतिविधियां, पछुआ व शुष्क हवाओं के असर से बढ़ी गर्मी

Tue, 06 Sep 2022 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 06:01 AM IST
सार

पछुआ व शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ रही गर्मी से चार दिन बाद राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Haryana: Monsoon will be active again, possibility of rain between September 9 and 20
मौसम - फोटो : self

विस्तार

पछुआ व शुष्क हवाओं के असर से हरियाणा में काफी दिनों से मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। चार दिनों के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर से मानसून जोर पकड़ेगा। 9 से 20 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर लगातार पछुआ गर्म और शुष्क पवनों का आधिपत्य जारी है। इन हवाओं ने पिछले काफी दिनों से पूर्वी नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का रुख को रोक रखा है। साथ ही साथ मानसून की टर्फ रेखा उत्तरी तराई क्षेत्रों पर बनीं हुईं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: बेटे को जन्मदिन पर दिया अनोखा गिफ्ट, चांद पर खरीदी दो एकड़ जमीन, इस एक्टर से हुए प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है। अगस्त के दौरान मौसम प्रणालियों का प्रभाव दक्षिणी राज्यों पर ही देखने को मिला। अगस्त से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून गतिविधियां सुस्त बनीं हुई हैं। इन सभी कारणों की वजह से संपूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। 


यह भी पढ़ें : शिक्षक सम्मान समारोह: राज्यपाल बोले- अध्यापक समाज का शिल्पकार, बच्चों में पैदा करें देशभक्ति की भावना

आगे ऐसा रहेगा मौसम
अगले सप्ताह की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में लगातार एक के बाद एक तीन मौसम प्रणालियां (लो प्रेशर एरिया, डिप्रेशन व डीप डिप्रेशन) आएंगी। पहली 8 सितंबर, दूसरी 13 सितंबर और तीसरी 17 सितंबर। साथ ही साथ इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है, जिसकी वजह से एक चक्रवातीय परिसंचरण राजस्थान पर बनेगा और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी भी मिलेगी।

इन सभी कारणों से 9 से 20 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। वर्तमान में एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश होने की वजह से एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तानी पंजाब व साथ लगते अपने पंजाब पर विकसित हो गया है। इस कारण अगले 2-3 दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed