फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Governor addresses teachers on Teachers Day 2022

शिक्षक सम्मान समारोह: राज्यपाल बोले- अध्यापक समाज का शिल्पकार, बच्चों में पैदा करें देशभक्ति की भावना

Mon, 05 Sep 2022 02:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 02:32 PM IST
सार

राज्यपाल ने अपने स्कूल के 10वीं के एक शिक्षक का जिक्र किया और उनको याद किया। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक भारतीय संस्कृति को भी आगे बढ़ाएं। नई शिक्षा नीति में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। इसमें नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Governor addresses teachers on Teachers Day 2022
शिक्षक सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक दिवस पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर काम करता है। आज हरियाणा सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सेहत कार्यक्रम शुरू किया है। 8876 शिक्षकों को सेहत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सेहत कार्यक्रम शुरू किया, इसके लिए मैं बधाई देता हूं। डॉ. राधाकृष्णन ने 40 साल तक शिक्षक के रूप में काम किया फिर उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति बने। राज्यपाल ने अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, आप भी राष्ट्रपति बन सकते हैं। डॉ. राधाकृष्णन का मानना था शिक्षा से ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। अध्यापक समाज का शिल्पकार है और देश निर्माण में महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने स्कूल के 10वीं के एक शिक्षक का जिक्र किया और उनको याद किया। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक भारतीय संस्कृति को भी आगे बढ़ाएं। नई शिक्षा नीति में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। इसमें नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति केंद्र सरकार ने 2030 तक लागू करने का फैसला किया है लेकिन हरियाणा ने इसे 2025 तक लागू करने की घोषणा की है। कोविड में एक नई खोज निकली और ऑनलाइन शिक्षा शुरू हुई। ऑनलाइन शिक्षा को आगे बढ़ाने पर मैं शिक्षकों को बधाई देता हूं।


भारत के लोग दुनिया में बहुत बड़े पदों पर पहुंचे हैं। शिक्षक स्किल मिशन को बढ़ाए इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। देश के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है और अध्यापक जाति में नहीं बंटा हो सकता है। राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं काफी आगे बढ़ चुकीं और हर क्षेत्र में आगे हैं। यूपीएससी समेत हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं, मैं बधाई देता हूं। शिक्षक सम्मान समारोह में 31 अवार्ड महिला अध्यापकों को मिले हैं। तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति की भावना छात्रों में शिक्षक पैदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed