फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   haryana minister, Manish Grover, cooperative bank GM, cooperative bank GM reinstated, Hisar

मंत्री ने मानी कम्युनिकेशन गैप की बात, जीएम कुंडू बहाल

Sat, 26 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 26 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
haryana minister, Manish Grover, cooperative bank GM, cooperative bank GM reinstated, Hisar
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर - फोटो : Demo

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का फोन रिसीव न करने पर निलंबित किए गए को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक व भाजपा नेता प्रो. छत्रपाल के भाई केके कुंडू को बहाल कर दिया गया है। जीएम केके कुंडू ने सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर कम्युनिकेशन गैप होने की बात कही, जिसके बाद मंत्री ने निलंबन वापस ले लिया।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर बुधवार की सुबह हिसार पहुंचे थे। को-ऑपरेटिव बैंक महाप्रबंधक केके कुंडू को दस बजे मंत्री के रेस्ट हाउस पहुंचने का मैसेज मिला था। तय समय के अनुसार जीएम रेस्ट हाउस पहुंचे तब तक मंत्री वापस जा चुके थे। जीएम को मंत्री मनीष ग्रोवर ने 8 से 8.30 के बीच कॉल किया था। जीएम फोन रिसीव नहीं कर सके तो मंत्री ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


महाप्रबंधक केके कुंडू ने इस बारे में मंत्री मनीष ग्रोवर को लिखित में अपना जवाब भेजा। अपने जवाबी पत्र में उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन गैप के कारण दिक्कत रही। उन्हें मंत्री जी का रेस्ट हाउस में दस बजे का मैसेज मिला था। दस बजे से पहले ही वे रेस्ट हाउस पहुंच गए थे। केके कुंडू ने कहा कि जिस समय फोन किया गया था वह बाथरूम में थे। रेस्ट हाउस पहुंचने की जल्दबाजी में मिसकॉल नहीं देख सके थे। जीएम के लिखित जवाब से सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर सहमत नजर आए। शुक्रवार को मंत्री की ओर से निलंबन वापस ले लिया गया। बहाल करते हुए उन्हें हिसार में ही नियुक्त किया गया है। अमर उजाला से बातचीत में जीएम केके कुंडू ने निलंबन वापस करने पर मंत्री मनीष ग्रोवर का आभार जताते हुए कहा कि कम्युनिकेशन गैप के कारण दिक्कत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed