फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Gurdwara Management Committee

Hisar News: हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए 10 ने भरे नामांकन

Sat, 28 Dec 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Gurdwara Management Committee
हिसार से नामांकन करते सरदार सुखसागर सिंह। 
हिसार। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कमेटी के चुनाव के लिहाज से हिसार वार्ड नंबर 29 में शामिल हैं। इस वार्ड के लिए 10 लोगों ने नामांकन किया है। अब यह सभी 10 सदस्य प्रचार में जुटेंगे। 19 जनवरी 2025 को वार्ड चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए दस बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वार्ड नंबर 29 के नामांकन एसडीएम कार्यालय में स्वीकार किए गए। शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन था। हिसार वार्ड नंबर 29 में आता है। इसी वार्ड में भिवानी जिला तथा टोहाना क्षेत्र भी शामिल है। इन तीनों क्षेत्र में करीब 6 हजार मतदाता हैं। जो मतदान कर वार्ड का प्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सरदार सुखसागर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सरदार सुखसागर सिंह ने हरियाणा सिख पंथक दल के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरवाने के लिए पार्टी के सीनियर मीत प्रधान सरदार हरपाल सिंह अहरवां विशेष तौर पर पहुंचे। उनके साथ सरदार जसपाल सिंह, सरदार सतवंत सिंह और सरदार गुरपिंदर सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव में उनका चुनाव निशान ढोल रहेगा। इससे पहले इंद्रजीत सिंह, हरपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, मंजीत सिंह, इकबाल सिंह, केहर सिंह, रघुबीर सिंह, जगरूप सिंह, भूपिंद्र कौर ने नामांकन किया हुआ है।
-------------------
30 को नामांकन की जांच, 2 को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए डीसी को आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। डीसी द्वारा संशोधन आवेदन पर निर्णय 01 जनवरी 2025 को लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 1 जनवरी 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार 02 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करवाए जाएंगे।

--------
19 जनवरी को होगी वोटिंग
19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान के लिए दस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 5 बूथ टोहाना, भिवानी में एक, हिसार में एक, हांसी, नारनौंद, उकलाना में एक बूथ बनेगा। हिसार में ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ बनेगा। हिसार में मतदान ईवीएम में वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed