{"_id":"6180317cd1e62f1f9113cf68","slug":"haryana-gets-three-gold-medals-on-junior-national-beach-wrestling-championship-hisar-news-hsr615939880","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर नेशनल बीच रेसलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन हरियाणा को तीन गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर नेशनल बीच रेसलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन हरियाणा को तीन गोल्ड मेडल
विज्ञापन
मोठ गांव में आयोजित फर्स्ट जूनियर बीच नेशनल रेसलिंग में खिलाड़ियों से परिचय हासिल करते मुख्य अत?
- फोटो : Hisar
नारनौंद/ हिसार। गांव मोठ स्थित जूनियर नेशनल बीच रेसलिंग चैंपियनशिप के पहले हरियाणा ने तीन गोल्ड मेडल जीते। दिल्ली व राजस्थान के पहलवानों ने भी मेडल जीत अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया। अध्यक्षता बीच कुश्ती के राष्ट्रीय संयोजक बिजेंद्र सिंह लोहान ने की। शुभारंभ मौके पर सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवीं कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बीच कुश्ती के राष्ट्रीय संयोजक बिजेंद्र लोहान व राष्ट्रीय सह-संयोजक नरेश सेलपाड़ ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के बैनर तले लड़कियों के कुश्ती मुकाबलों में हरियाणा की हन्नी कुमारी ने दिल्ली की इशिता को हरा कर प्रदेश को पहला गोल्ड मेडल दिलवाया। बीच इंडिया की निशा तीसरे स्थान पर रही। 70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की सोनिका ने दिल्ली की भावना को चित करके प्रदेश का मान बढ़ाया। इसमें उत्तर प्रदेश की अंश तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा को तीसरा गोल्ड मेडल 90 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्य प्रताप ने दिलवाया। इस भार वर्ग में राजस्थान के तेजपाल ने सिल्वर मेडल जीता तो कर्नाटक के भश्वराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 70 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के राहुल गुलिया ने सबको पछाड़ा। महाराष्ट्र के मंगेश को दूसरा तो राजस्थान के रोहित देसवाल को तीसरा स्थान मिला। पहले दिन के मुकाबलों के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर, जयप्रकाश ओलंपियन उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ, डॉ. रोहताश नांदल चेयरमैन बीच कुश्ती इंडिया, सत्यपाल देशवाल कोषाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ, पूर्व नपा अध्यक्ष शमशेर सैनी, नारनौंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष महावीर शर्मा मौजूद रहे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिलेगा अवसर
बीच कुश्ती के नेशनल चेयरमैन डॉ. रोहताश सिंह नांदल और राष्ट्रीय सह-संयोजक नरेश सेलपाड़ के अनुसार जूनियर नेशनल बीच रेसलिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बीच रेसलिंग में किसी भार वर्ग में एक प्रदेश से मात्र एक ही खिलाड़ी भाग लेता है। सामान्य कुश्ती में स्टेट स्तर पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को भाग लेेने के अवसर मिलते हैं।

मोठ गांव में आयोजित फर्स्ट जूनियर बीच नेशनल रेसलिंग में दांव लगाने का प्रयास करती महिला खिलाड़ी- फोटो : Hisar
विज्ञापन