फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Deputy Speaker Ranbir Gangwa apologized to Farmers for delay in disbursement of compensation

Hisar: मुआवजा वितरण में देरी पर डिप्टी स्पीकर ने किसानों से मांगी माफी, कहा-हर हाल में मिलेगा पैसा

Thu, 18 Aug 2022 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 03:27 PM IST
सार

बालसमंद उप तहसील में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 40 दिन धरना दिया था। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने दस दिन में मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए धरना समाप्त कराया था।  

विज्ञापन
Haryana Deputy Speaker Ranbir Gangwa apologized to Farmers for delay in disbursement of compensation
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मुआवजा वितरण में हुई देरी के लिए माफी मांगी है। हिसार में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि अगर कोई ठेस पहुंचाने वाली बात कही गई तो क्षमा मांगता हूं। उन्होंने किसानों से मुआवजे के लिए दस दिन का समय मांगा। किसानों को भरोसा दिलाते हुए गंगवा ने कहा कि हर हालत में मुआवजा मिलेगा। कुछ कारणों के चलते देरी हुई है। 

विज्ञापन


गंगवा ने कहा कि बालसमंद गांव आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जो मेरे नलवा विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बावजूद मैंने किसानों के दर्द को समझते हुए उनकी समस्या के समाधान का प्रयास किया। दस दिन में मुआवजा दिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बालसमंद उप तहसील में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 40 दिन धरना दिया था। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने दस दिन में मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए धरना समाप्त कराया था। एक महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिला तो किसानों ने 16 अगस्त से उनके आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed