फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Congress President Udaybhan comments on Kuldeep Bishnoi quitting congress

Haryana: कुलदीप बिश्नोई पर बरसे हरियाणा कांग्रेस प्रधान उदयभान, हांसी में बोले-आदमपुर उपचुनाव में मिलेगा सबक

Sat, 20 Aug 2022 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 01:31 PM IST
सार

उदयभान ने कहा कि बिश्नोई कांग्रेस के भीतर रहकर लगातार उसे कमजोर करने की कोशिशों में लगे हुए थे। पार्टी के भीतर रहकर उसे खोखला करने वाले लोग अगर बाहर जाते हैं तो इससे संगठन को नुकसान होने की बजाए मजबूती ही मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana Congress President Udaybhan comments on Kuldeep Bishnoi quitting congress
हांसी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान शनिवार को हांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है, उसको आदमपुर की जनता सबक सिखाएगी।  

विज्ञापन


उदयभान ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ, अपरिपक्वता, इनकम टैक्स की कार्रवाई और दलित विरोधी मानसिकता के चलते बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले में दूर-दूर तक जनता, जनहित और विचारधारा नजर नहीं आती। उदयभान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एक दलित को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने  के विरोध में कुलदीप बिश्नोई ने यह कदम उठाया है। यह कदम ना सिर्फ कुलदीप बिश्नोई बल्कि उनको आश्रय देने वाली बीजेपी के लिए भी घातक सिद्ध होगा। क्योंकि बीजेपी और कुलदीप बिश्नोई दोनों ही दलित विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं। लेकिन समाज एक तबके के प्रति इनकी कटुता को कभी माफ नहीं करेगा। आदमपुर में समाज वोट की चोट से उन्हें जवाब देगा।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिश्नोई और बीजेपी का संगम अंदरखाने तो बहुत पहले हो चुका था। लेकिन यह अब जाकर सार्वजनिक हुआ है। अब स्पष्ट हो चुका है कि 2019 विधानसभा चुनाव में बिश्नोई पर बीजेपी की मदद के जो आरोप लगते आए हैं, वह पूर्णता: सत्य हैं। उन्होंने जानबूझकर अपने कोटे से ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिलवाई थी जिसकी हार सुनिश्चित थी। विधानसभा में लगातार गैरहाजिरी, जनता के तमाम मुद्दों पर उनकी चुप्पी और आदमपुर हलके में उनकी निष्क्रियता बार-बार इस बात की तस्दीक करती रही कि बिश्नोई भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में तो उन्होंने खुद ही इस बात का एलान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उदयभान तो एक बहाना था बल्कि काला धन छुपाना था। उदयभान ने कहा कि बिश्नोई कांग्रेस के भीतर रहकर लगातार उसे कमजोर करने की कोशिशों में लगे हुए थे। पार्टी के भीतर रहकर उसे खोखला करने वाले लोग अगर बाहर जाते हैं तो इससे संगठन को नुकसान होने की बजाए मजबूती ही मिलेगी। वैसे भी कुलदीप बिश्नोई के लिए पार्टी छोड़ना, पाला बदलना और अपने बयानों से पलटी मारना कोई नई बात नहीं है। अपनी इसी राजनीतिक अपरिपक्वता और पार्ट टाइम राजनीति के चलते उन्होंने चौधरी भजनलाल की बड़ी राजनीतिक विरासत को एक विधानसभा हलके तक समेट दिया। आने वाले उपचुनाव में भी आदमपुर हलके से बिश्नोई की हार तय है। कुलदीप बिश्नोई द्वारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देने वाले बयान पर भी चौधरी उदयभान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिश्नोई को हराने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव लड़ने की आवश्यकता नहीं है, हमारा एक छोटा-सा कार्यकर्ता भी उन्हें पटकनी देने में सक्षम है। 

हरियाणा में हो रहे लगातार घोटाले

अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में लगातार घोटाले हो रहे हैं वो भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाले के महकमे में। लेकिन वह भाजपा के साथ गठबंधन में है, इसलिए उन पर ईडी व सीबीआई की रेड़ नहीं पड़ती। भाजपा सीबीआई व ईडी का प्रयोग सिर्फ विपक्षी नेताओं पर करता है। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलु राम जांगड़ा, विकास नुनाच ,मुकेश कासनिया, सोनू ठाकुर व कमलेश रंगा आदि ने अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed