{"_id":"68093e950d3ed0cb500cae2f","slug":"haryana-congress-legal-departments-save-constitution-movement-from-april-25-hisar-news-c-21-hsr1007-611214-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट का संविधान बचाओ आंदोलन 25 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट का संविधान बचाओ आंदोलन 25 अप्रैल से
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट 25 अप्रैल से प्रदेशभर में संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करेगा। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा संविधान पर किया जा रहा कुठाराघात एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में 25 अप्रैल से आंदोलन शुरू करेंगे। धरना प्रदर्शन 40 दिनों तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के मौजूदा सांसद, विधायक एवं एमपी ने हिस्सा लिया। कांग्रेस के संगठनों के अध्यक्ष व चेयरमैन भी उपस्थित रहे। खोवाल ने आश्वस्त किया कि हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा। भाजपा लगातार संवैधानिक संस्थानों पर चोट कर रही है।